Mokama Assembly Seat : जानिए मोकापा सीट का हाल, आगे चल रहे हैं बाहुबली अनंत सिंह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 10, 2020, 02:12 PM IST

बिहार विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती चल रही है। आरजेडी के उम्मीदवार  बाहुबली उम्मीदवार अनंत सिंह आगे चल रहे हैं।

Mokama Assembly Seat : जानिए मोकापा सीट का हाल, आगे चल रहे हैं बाहुबली अनंत सिंह

बिहार विधानसभा चुनाव में वोटों की गिनती हो रही है। महागठबंधन और एनडीए में कड़ा मुकाबला है। लेकिन इस चुनाव में बाहुबली उम्मीदवार अनंत सिंह काफी चर्चा में हैं। वे जिस पार्टी से चुनाव लड़ते हैं जीत उन्हीं की होती है। इस बार अनंत कुमार सिंह आरजेडी उम्मीदवार है। वे एनडीए के राजीव लोचन नारायण से आगे चल रहे हैं।  

अनंत सिंह मोकामा विधानसभा से चार बार लगातार जीत हासिल करने के बाद 5वीं बार विधानसभा पहुंचने के करीब हैं। इससे पहले वे तीन बार जदयू और एक बार निर्दलीय उम्मीदवार बने। मोकामा की जनता को इन पर भरोसा बना रहता है। 

मोकामा विधानसभा सीट से कब कौन जीता

  1. 2015 अनंत सिंह, निर्दलीय
  2. 2010 अनंत कुमार सिंह, जदयू 
  3. 2005 अनंत कुमार सिंह , जदयू
  4. 2000 सूरजभान सिंह, निर्दलीय
  5. 1995 दिलीप सिंह, जनता दल
  6. 1990 दिलीप सिंह, जनता दल 
  7. 1985 श्याम सुंदर सिंह धीरज, कांग्रेस
  8. 1980 श्याम सुंदर सिंह धीरज, कांग्रेस
  9. 1977 कृष्णा शाही, कांग्रेस 
  10. 1972 कृष्णा शाही, कांग्रेस
  11. 1969 कामेश्वर प्रसाद सिंह, कांग्रेस
  12. 1967 बी लाल, रिपब्लिक पार्टी ऑफ इंडिया 
  13. 1962 सरयू नन्दन प्रसाद सिंह, निर्दलीय
  14. 1957 जगदीश नारायण सिंह, कांग्रेस
  15. 1952 जगदीश नारायण सिंह, कांग्रेस 
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!