बेटे की झलक पाते झूम उठा नीरज चोपड़ा का परिवार, कहा-'टाइम्स नाउ नवभारत' पर देखा बेटे का जोरदार स्वागत  

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 9, 2021, 08:08 PM IST

Neeraj Chopra News :  'टाइम्स नाउ नवभारत' की टीम नीरज के परिवार के साथ इस खुशी के मौके का भागीदार बनी। परिवार ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे का जोरदार स्वागत का खूबसूरत लम्हा 'टाइम्स नाउ नवभारत' पर देखा।  

नई दिल्ली : टोक्यो ओलंपिक में देश का नाम रोशन करने वाले पदकवीर जब सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंचे तो उनका स्वागत सुपरस्टार की तरह हुआ। एयरपोर्ट के बाहर हजारों की संख्या उनके चाहने वाले और प्रशंसक जुटे थे। खिलाड़ियों का स्वागत करने और उन्हें एक नजर देखने के लिए लोगों में गजब का उत्साह एवं जोश दिखाई दिया। देश के लिए स्वर्ण पदक जीतने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा के घर पर खुशी का माहौल था। नीरज के परिवार ने अपने पड़ोसियों के साथ अपने बेटे के आगमन की पहली तस्वीर 'टाइम्स नाउ नवभारत' पर देखी। 'टाइम्स नाउ नवभारत' की टीम नीरज के परिवार के साथ इस खुशी के मौके का भागीदार बनी। परिवार ने कहा कि उन्होंने अपने बेटे का जोरदार स्वागत का खूबसूरत लम्हा 'टाइम्स नाउ नवभारत' पर देखा।  

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!