Mumbai Local: मुंबईकरों को बड़ी राहत, लेडीज अब कर सकेंगी मुंबई लोकल ट्रेनों में यात्रा, ये हैं टाइमिंग्स 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 20, 2020, 07:00 PM IST

महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने सभी महिलाओं को मुंबई क्षेत्र में लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दे दी है

Mumbai Local: मुंबईकरों को बड़ी राहत, लेडीज अब कर सकेंगी मुंबई लोकल ट्रेनों में यात्रा, ये हैं टाइमिंग्स 

कोरोना से जूझ रहे महाराष्ट्र के लोगों को बड़ी राहत देते हुए भारतीय रेल विभाग ने एक अहम घोषणा की है बताया जा रहा है कि रेल मंत्रालय ने  सभी महिलाओं को मुंबई क्षेत्र में लोकल ट्रेनों में यात्रा करने कीअनुमति दे दी है गौरतलब है कि इससे पहले महाराष्ट्र सरकार ने मध्य और पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधकों से अनुरोध किया था कि वे सभी महिलाओं को मुंबई क्षेत्र में लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की परमीशन दें।

अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर लोकल ट्रेनों में यात्रा के लिए सिर्फ आवश्यक सेवाओं के कर्मचारियों सहित विशेष श्रेणी के लोगों को ही अनुमति दी थी जिसके चलते डेली यात्रा करने बाले तबके को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था क्योंकि मुंबई लोकल को मुंबई की लाइफ लाइन माना जाता है।

11 बजे से अपराह्न 3 बजे के बीच और शाम 7 बजे के बाद उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति

महाराष्ट्र सरकार के अनुरोध को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्रालय ने सभी महिलाओं को मुंबई क्षेत्र में लोकल ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति दे दी है इस बारे में रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर जानकारी दी- उन्होंने लिखा, 'मुझे यह घोषणा करते हुए खुशी हो रही है कि रेलवे महिलाओं को 21 अक्टूबर से सुबह 11 बजे से अपराह्न 3 बजे के बीच और शाम 7 बजे के बाद उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा करने की अनुमति देगा, हम हमेशा तैयार थे और आज महाराष्ट्र सरकार से पत्र प्राप्त होने के बाद, हमने इस यात्रा की अनुमति दी है।' 

रेल मंत्रालय ने उपनगरीय ट्रेनों में यात्रा करने वाली महिलाओं को बड़ी राहत दी है, कोरोना वायरस पर काबू पाने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के बाद से ही लोकल ट्रेनों में महिलाओं की यात्रा पर रोक थी।

हजारों ऑफिस-गोअर राज्य सरकार से अनुरोध कर रहे थे

गौरतलब है कि दक्षिणी और पश्चिमी उपनगरों में हजारों ऑफिस-गोअर राज्य सरकार से अनुरोध कर रहे हैं कि वे उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की अनुमति देने के लिए कदम उठाएं। मुंबई में उपनगरीय ट्रेन सेवाओं के चलने का हवाला देते हुए, राज्य में ज्यादा COVID-19 के बिना, निवासियों ने कहा कि उपनगरीय ट्रेनें, जो वर्तमान में केवल आवश्यक सेवाओं और सरकारी विभागों में शामिल कर्मचारियों के लिए चलाई जाती हैं, को कम से कम जनता के लिए खुला रखा जाना चाहिए पीक आवर्स के दौरान।उपनगरीय ट्रेनें शहर और आसपास के जिलों के लाखों निवासियों के लिए एकमात्र परिवहन विकल्प हैं। एक सितंबर से राज्य सरकार द्वारा बस सेवाओं को फिर से शुरू करने के साथ, निवासियों ने उपनगरीय ट्रेन के लिए सामान्य लोगों के लिए भी फिर से शुरू करने की उम्मीद की थी

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!