Sextortion: मुंबई में सामने आया सेक्सटॉर्शन का मामला, अंजान महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करना पड़ा भारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 23, 2022, 12:52 PM IST

Mumbai News: मुंबई में 26 वर्षीय एक शख्स के पास व्हाट्सएप पर वीडियो कॉल आया जिसमें महिला न्यूड थी। बाद में उसी महिला ने मैसेज करके ब्लैकमेल किया और पीड़ित से एक लाख से ज्यादा रुपये ठग लिए।

Sextortion: मुंबई में सामने आया सेक्सटॉर्शन का मामला, अंजान महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करना पड़ा भारी
Photo Credit: Representative Image

Mumbai News: डिजिटल होती जा रही दुनिया में क्राइम भी तेजी से ऑनलाइन तरीके से फैल रहा है। ताजा मामला महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई का है। जहां एक शख्स को साइबर लुटेरे गैंग ने हनीट्रैप में फंसाया और फिर न्यूड वीडियो के नाम पर एक लाख रुपए से ज्यादा की ठगी कर ली। ठगी का शिकार होने के बाद पीड़ित ने पुलिस से मदद मांगी है। पुलिस शिकायत के आधार पर केस की जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार 26 वर्षीय पीड़ित एक प्राइवेट फर्म में कार्यरत है।

पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि हाल ही में उसे सोशल मीडिया अकाउंट पर एक महिला की फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली। पहले उसने इसे एक्सेप्ट नहीं किया, लेकिन कुछ ही देर में बाद उस महिला का मैसेंजर में मैसेज मिला। थोड़ी बात होने के बाद महिला ने पीड़ित का मोबाइल नंबर मांगा, जो पीड़ित ने उसके साथ शेयर कर दिया। तब तक पीड़ित को अंदाजा भी नहीं था कि आगे क्या होने वाला है। 

पीड़ित हुआ सेक्सटॉर्शन का शिकार

व्हाट्सएप नंबर लेते ही महिला का वीडियो कॉल आया जिसमें वह बिना कपड़ों के थी। उसके कुछ ही देर बाद महिला ने उसी वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग को पीड़ित के पास भेजा और ब्लैकमेल करते हुए तीस हजार रुपयों की मांग की। महिला ने कहा कि अगर वह पैसे नहीं देगा तो वीडियो को वायरल कर देगी। एक बार तो पीड़ित ने पैसे दे दिए लेकिन दूसरी बार मांगे तो मना कर दिया। जिसके बाद महिला ने पीड़ित के एक दोस्त को वह वीडियो भेज दी। उसे भी महिला ने सोशल मीडिया पर अपना फ्रेंड बनाया था। इसके बाद पीड़ित डर गया और महिला के कहने पर कई बार रुपए ट्रांसफर किए। पीड़ित ने एक लाख रुपए से अधिक राशि इन ठगों को दी।

पुलिस कर रही जांच

जब पीड़ित को लगा कि वह साइबर फ्रॉड का शिकार हो गया तो सीधा पुलिस के पास पहुंचा और अपनी शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक टीम बनाई है, जो उस महिला को ट्रैक कर रही है। महिला ने अपनी पहचान अनुष्का के नाम से बताई है, जो संभवत: झूठ है। साथ ही पुलिस उस बैंक अकाउंट की डिटेल्स भी निकाल रही है जिसमें पैसे ट्रांसफर किए गए हैं। मामले की जांच की जा रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!