भायखला जेल में इस तरह बीती रिया चक्रवर्ती की पहली रात, बगल के ही बैरक में इंद्रानी मुखर्जी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 10, 2020, 08:54 AM IST

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में सीबीआई और एनसीबी जांच का सामना कर रही मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को भायकला जेल में डाल दिया गया है। बुधवार रात उनकी जेल में पहली रात थी।

भायखला जेल में इस तरह बीती रिया चक्रवर्ती की पहली रात, बगल के ही बैरक में इंद्रानी मुखर्जी

मुंबई : रिया चक्रवर्ती को भायखला जेल के महिला बैरक में रखा गया है। वहीं पर दूसरे सेल में इंद्रानी मुखर्दी भी अपनी सजा काट रही है। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में जांच का सामना कर रही मुख्य आरोपी रिया चक्रवर्ती को बुधवार को भायकला जेल ले जाया गया। अपनी बेटी शीना बोरा मर्डर में आरोपी इंद्रानी मुखर्जी को भी इसी जेल में रखा गया है। 

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के मुख्यालय में रात बिताने के बाद रिया को भायजला जेल भेजा गया। सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स से जुड़े एंगल में रिया चक्रवर्ती को गिरफ्तार किया गया था। उसी जेल में इंद्रानी मुखर्जी भी अपनी सजा काट रही है, बताया जाता है कि जेल में उसकी काफी फॉलोविंग बन गई है वह जेल में आने वाले हर नए कैदी से मिलती है। इंद्रानी के अलावा जेल में कुछ 250 कैदी सजा काट रहे हैं।

सूत्रों के मुताबिक रिया को पहले जेल के जनरल बैरक में रखा गया जहां अंडरट्रायल कैदियों को जब तक बैरक अलॉट नहीं होते हैं वहां रखा जाता है। इसके बाद सुरक्षा कारणों से उन्हें अलग सेल में रखवाया गया। दोपहर में जेल के डॉक्टरों ने रिया का मेडिकल चेकअप किया। डॉक्टरों ने बताया कि रिया का हेल्थ नॉर्मल था। मेडिकल चेकअप के बाद उन्हें आराम करने को कहा गया जबकि उनका बैग बाहर रखवा दिया गया।

जो उन्हें जरूरत थी उन्हें पॉलिथिन के बैग में दे दिया गया जिसमें कुछ जोड़ी कपड़े, डेंटल किट और दूसरे रोजमर्रा के सामान। जेल में 6 बैरक हैं और हर बैरक में 40-50 कैदी रहते हैं। ये बैरक एक बड़े हॉल की तरह हैं जिसमें हर कैदी के लिए एक स्पेशल स्पेस बनाया गया है।

उन्हें एक पतली कंबल, एक छोटा तकिया और एक सफेद चादर दी जाती है। रात के समय इनका इस्तेमाल करने के बाद सुबह उठने के बाद उन्हें रोल कर एक साइड में रख दिया जाता है। अपने बिस्तर के पास ही अपनी रोजमर्रा के सामान एक पॉलिथिन बैग में रखते हैं। रिया को लंच में दो रोटी, एक कटोरी चावल, एक कटोरी दाल और एक सब्जी दी गई। जेल में एक कैंटीन है जहां से कैदी बिस्किट या अन्य सामान खरीद सकते हैं। उन्हें 6 बजे डिनर दिया गया जिसमें 2 रोटी सब्जी और चावल था। नियमानुसार उन्हें आज 10 बजे नाश्ता दया जाएगा। 
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!