तुम्हारे ऊपर बुरी आत्माओं का प्रभाव है, बोलकर कथित ज्योतिषी ने पुणे की महिला के साथ किया बड़ा कांड

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 21, 2022, 09:55 PM IST

Pune Fraud: महाराष्ट्र के पुणे शहर से एक अजब ठगी का मामला सामने आया है, जहां एक ज्योतिष ने महिला को बुरी आत्माओं के नाम डराकर चार लाख रुपयों की ठगी कर ली।

तुम्हारे ऊपर बुरी आत्माओं का प्रभाव है, बोलकर कथित ज्योतिषी ने पुणे की महिला के साथ किया बड़ा कांड
Photo Credit: Representative Image

Pune Fraud: महाराष्ट्र के पुणे के ग्रामीण इलाके से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक ज्योतिषी के रूप में ठग ने महिला के ऊपर बुरी आत्माओं का साया बताकर उसके साथ चार लाख रुपयों की ठगी कर ली। आरोपी ने महिला को वादा भी किया कि वह उसके सिर पर हावी सभी शैतानी भूत-प्रेत और सायों को भगा देगा। आरोपी ने पूजा और अन्य कई चीजों के नाम पर करीब चार लाख रुपये महिला से लूट लिए। महिला ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई मामलों में केस दर्ज किया है और मामले की जांच की जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार, 43 वर्षीय महिला ने इस संबंध में बताया कि उसके घर में काफी सारी परेशानियां चल रही हैं। उसके बेटे का एक्सीडेंट हो गया जिसकी वजह से उसकी पढ़ाई छूट गई। महिला के पति और बेटी की सेहत काफी ज्यादा खराब रहती है। ऐसे में महिला की मां ने उसे एक ज्योतिषी बाबा की जानकारी दी। मां के कहने पर पीड़िता ने ज्योतिषी की बात माननी शुरू कर दी। आरोपी ने उससे कई बार कैश और सोने के जेवर मांगे, महिला उसे देती रही। इसमें से कुछ पैसों के लिए आरोपी ये भी कहता कि वो 90 दिनें के बाद काम बन जाने पर वापस लौटा देगा।

 आरोपी के खिलाफ कई मामलों में केस दर्ज

साल 2021 अप्रैल में आरोपी ने महिला के घर एक पूजा की और उस दौरान महिला से ढाई लाख की ज्वेलरी और एक लाख 82 हजार रुपये कैश लिए। जिसके बाद साल 2021 मई में आरोपी ने फिर एक पूजा के नाम पर महिला से 76 हजार रुपए लिए। कुल मिलाकर पूजा के नाम पर महिला से करीब 2 लाख 50 हजार रुपये ले लिए गए। महिला ने तीन महीने बाद पैसे और गहने मांगे तो आरोपी ने उसे कहा कि अभी और पूजा करने की जरूरत है, नहीं तो उसकी बेटी के साथ कुछ गलत हो जाएगा। महिला ने पैसे और गहने लेने के बजाय फिर उसे 39 हजार रुपये दे दिए। कुछ समय बीतने के बाद जब महिला ने आरोपी से पैसे और गहने मांगे तो उसने पहले 39 हजार रुपये और फिर बाद में एक लाख रुपये वापस कर दिए। इसके अलावा बाकी सारा पैसा हड़प लिया। फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई मामलों में केस दर्ज किया है। जांच की जा रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!