Mumbai: मुंबई के बोरीवली पश्चिम में चार मंजिला इमारत ढही, कोई घायल नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 19, 2022, 04:53 PM IST

Mumbai: बोरीवली पश्चिम में साईंबाबा नगर में साईंबाबा मंदिर के पास गीतांजलि बिल्डिंग दोपहर करीब 12.30 बजे गिर गई। मुंबई दमकल विभाग की कम से कम आठ दमकल गाड़ियां, दो बचाव वैन और अन्य वाहन पुलिस और नागरिक वार्ड के कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 

Mumbai: मुंबई के बोरीवली पश्चिम में चार मंजिला इमारत ढही, कोई घायल नहीं

Mumbai: मुंबई के बोरीवली वेस्ट इलाके में शुक्रवार को एक चार मंजिला इमारत गिर गई। गीतांजलि अपार्टमेंट बिल्डिंग साईंबाबा नगर में स्थित थी। दोपहर करीब 12:34 बजे घटना की सूचना मिली। अब तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। फायर ब्रिगेड की कम से कम आठ गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। एक अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मी पता लगा रहे हैं कि कोई मलबे में फंसा हुआ तो नहीं है।

मुंबई के बोरीवली पश्चिम में चार मंजिला इमारत ढही 

दोपहर करीब 12.30 बजे ढही थी इमारत

बीएमसी के आर-सेंट्रल वार्ड के अनुसार इमारत को जीर्ण-शीर्ण माना गया था और इसे पहले ही छोड़ दिया गया था। एक अधिकारी ने कहा कि बोरीवली पश्चिम में साईंबाबा नगर में साईंबाबा मंदिर के पास गीतांजलि बिल्डिंग दोपहर करीब 12.30 बजे गिर गई। मुंबई दमकल विभाग की कम से कम आठ दमकल गाड़ियां, दो बचाव वैन और अन्य वाहन पुलिस और नागरिक वार्ड के कर्मचारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 

हालांकि खोज और बचाव अभियान के जरिए मलबे के नीचे फंसे किसी भी व्यक्ति को खोजने का प्रयास किया जा रहा है।  फायर ब्रिगेड जांच कर रही है कि कहीं कोई फंसा तो नहीं है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!