Delhi Building Collapse: पहाड़गंज इलाके में इमारत गिरी, एक मासूम की मौत, तीन लोगों को बचाया गया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2022, 12:00 AM IST

Delhi Building Collapse:दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक इमारत गिर गई है, इस हादसे में अब तक तीन लोगों को बचाया गया है वहीं इस हादसे में साढ़े तीन साल के एक बच्चे की मौत हो गई है।

Delhi Building Collapse: पहाड़गंज इलाके में इमारत गिरी, एक मासूम की मौत, तीन लोगों को बचाया गया

Pahargang Delhi Building Collapse: दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में एक इमारत गिर गई,दिल्ली फायर ब्रिगेड ने बताया कि पहाड़गंज इलाके के खन्ना मार्केट और द विवेक होटल के पास गुरूवार की शाम 8:40 बजे एक इमारत ढहने की सूचना मिली थी जिसके बाद मौके पर दमकल टीमों को भेजा गया जो वहां आग बुझाने का काम कर रही हैं,  इस घटना में एक साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत हो गई।

वहीं ये इस इमारत से एक साढ़े तीन साल के बच्चे, दो लड़कियों और उनके पिता को बचाया गया, हालांकि साढ़े तीन साल के बच्चे की इलाज के दौरान मौत हो गई।

डिविजनल वार्डेन पहाड़गंज, सिविल डिफेंस ने बताया कि हम बचाव अभियान चलाने वाली एजेंसियों की मदद कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही हम हमारे वॉलंटियर के साथ मौके पर पहुंच कर बचाव कार्य में लग गए। जो लोग अंदर दब गए थे उनको हमने बाहर निकाल लिया है घायलों के अस्पताल भेजा गया है।

मलबा हटाकर लगातार तलाश की जा रही है

पुलिस ने बताया कि इस घटना में जो साढ़े तीन साल के बच्चे की मौत हुई है उसका नाम अमजद है, जबकि 52 साल के मोहम्मद जहीर जो मृतक बच्चे के पिता हैं और उनके दो बच्चों 8 साल की अलीफा और डेढ़ साल की जरीना को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया है। इस तीनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, बिल्डिंग में किसी और के दबे होने की आशंका को देखते हुए मलबा हटाकर लगातार तलाश की जा रही है।

End of Article