Mumbai Crime: एक बार फिर कर्ज ने ली किसान की जान! जालना में कर्ज चुकाने को लेकर किसान और पत्नी ने की आत्महत्या

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 28, 2022, 01:19 PM IST

Mumbai Crime News: एक बार फिर से भारी कर्ज ने एक किसान और उसकी पत्नी की जान ले ली है। घटना महाराष्ट्र के जालना की है। जहां एक किसान ने भारी कर्ज की अदायगी के संकट में आकर अपनी पत्नी के साथ मिलकर शनिवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है।

Mumbai Crime: एक बार फिर कर्ज ने ली किसान की जान! जालना में कर्ज चुकाने को लेकर किसान और पत्नी ने की आत्महत्या
Photo Credit: Representative Image

Mumbai Crime News: देश का किसान हर दिन मेहनत कर अपनी जिंदगी को जीने की कोशिश करता है, लेकिन मौसम की मार उसकी जान तक ले लेती है। कई सालों से किसानों आत्महत्या की खबरें आती रहती हैं। मरने वाले यह ज्यादातर किसान कर्ज की मार झेल रहे होते हैं। वहीं मौसम की मार उनकी खेती को और बर्बाद कर देती है। आज के समय में खेती करना सस्ता सौदा नहीं है। इस खेती के लिए भारतीय किसान हर दिन कर्ज में डूबता जा रहा है। जिसके बाद ऐसे परिस्थिति आती है कि वह आत्महत्या करने को मजबूर हो जाता है। 

अब एक बार फिर से भारी कर्ज ने एक किसान और उसकी पत्नी की जान ले ली है। घटना महाराष्ट्र के जालना की है। जहां एक किसान ने भारी कर्ज की अदायगी न कर पाने के संकट में आकर अपनी पत्नी के साथ मिलकर शनिवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली है। 

मृतक किसान ने खरीदा था ट्रैक्टर

मृतक की पहचान वाडिकल्या में संजय ढेबे (45) और संगीता ढेबे (42) के तौर पर हुई है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि, किसान और उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। गोंडी पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि, अंबाद तहसील के वाडिकल्या में संजय ढेबे और संगीता ढेबे ने सुबह अपने घरों में फांसी लगा ली है। किसान दंपति के करीबी सूत्रों ने कहा कि, मृतक ने एक ट्रैक्टर खरीदने के लिए निजी फर्मों से भारी कर्ज लिया था, लेकिन बीते कुछ समय से वह कर्ज का भुगतान कर पाने में असमर्थ था। 

पुलिस ने दर्ज किया मामला

गोंडी पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया है कि, किसान और उसकी पत्नी की आत्महत्या का पता उस वक्त चला जब उसके परिजन और आसपास के लोगों ने उनका शव फांसी के फंदे में लटका देखा। इसके तुरंत बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने फिलहाल किसान और उसकी पत्नी की आत्महत्या का मामला दर्ज किया है। हालांकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!