Mumbai: दिव्यांग महिला से दरिंदगी, पांच ने किया गैंगरेप! तीन गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 11, 2022, 01:52 PM IST

Mumbai Crime News: महाराष्ट्र के जालना जिले के एक गांव में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। पांच लोगों ने एक दिव्यांग महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जबकि दो फरार हैं।

Mumbai: दिव्यांग महिला से दरिंदगी, पांच ने किया गैंगरेप! तीन गिरफ्तार
Photo Credit: Representative Image

Mumbai Crime News: दुष्कर्म जैसी घटनाएं अक्सर काफी झकझोर देने और हैरान कर देने वाली होती हैं। पुलिस और प्रशासन ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए हर तरह का प्रयास करते रहते हैं, लेकिन दरिंदगी करने वालों को इसका भी डर नहीं होता है। अक्सर महिला और नाबालिगों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं सुनने को मिलती रहती हैं। अब दुष्कर्म का ऐसा मामला सामने आया है, जो किसी को भी हैरान और परेशान कर सकता है। 

घटना महाराष्ट्र के जालना जिले के एक गांव की है, जहां पांच लोगों ने एक दिव्यांग महिला के साथ दरिंदगी दिखाई है। दिव्यांग महिला के साथ पांचों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस ने शनिवार को इस मामले की जानकारी दी है। 

दिव्यांग महिला के साथ पिछले महीने हुई थी घटना

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने इस दिल दहला देने वाले अपराध में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि दो अन्य अपराधी फरार चल रहे हैं, जिनको पकड़ने के लिए पुलिस जगह-जगह छापेमारी कर रही है। पुलिस के मुताबिक दिव्यांग महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना पिछले महीने 28 अगस्त को जालना जिले की बदनापुर तहसील में हुई थी और यह इस सप्ताह की शुरुआत में घटना का खुलासा हुआ है। 

एक हफ्ते बाद महिला से परिवार वालों को पता चला

पुलिस ने बताया है कि दिव्यांग पीड़िता के परिवार के सदस्यों को बुधवार को घटना के बारे में पता चला, जिसके तुरंत बाद परिवार ने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस के कहा है कि, गिरफ्तार किए गए आरोपियों को एक स्थानीय अदालत में पेश किया गया है, जहां से अदालत ने उन्हें पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया हैं। वहीं फरार दोनों आरोपियों की पुलिस तलाश में जुटी पड़ी है। पुलिस ने बताया है कि, आगे की जांच की जा रही है और सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं के साथ तहत मामले दर्द किया गया है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!