मुंबई के अंधेरी इलाके में फिल्म सेट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 29, 2022, 06:13 PM IST

मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में भीषण आग लगी। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं। आग पर काबू पाने के लिए पानी के टैंकर भी लाए गए हैं। किसी के हताहत होने की खबर नहीं।

मुंबई के अंधेरी इलाके में फिल्म सेट में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां मौके पर

मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके में भीषण आग लगी। मौके पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई हैं। आग पर काबू पाने के लिए पानी के टैंकर भी पहुंच गए हैं। मुंबई फायर ब्रिगेड ने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे लिंक रोड पर स्टार बाजार के पास अंधेरी पश्चिम क्षेत्र में लेवल 2 में आग लगने की सूचना मिली। दमकल की 10 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग कथित तौर पर 1000 वर्ग फुट क्षेत्र की एक दुकान में लगी है। अभी तक किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

पीटीआई  के मुताबिक उपनगरीय अंधेरी वेस्ट में शुक्रवार दोपहर एक फिल्म के सेट में आग लग गई। उन्होंने बताया कि शाम करीब साढ़े चार बजे अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के बगल में चित्रकूट ग्राउंड में स्थापित एक फिल्म सेट में आग लग गई। इससे पहले, अधिकारियों ने कहा था कि आग इलाके की एक दुकान में लगी थी, लेकिन बाद में उन्होंने पुष्टि की कि यह एक फिल्म के सेट पर थी। मौके से काले धुएं के गुबार उठते देखे गए। अधिकारी ने कहा कि दमकल की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और आग बुझाने का काम जारी है, किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!