रायगढ़ की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 2 की मौत, कई घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 5, 2020, 12:12 PM IST

रायगढ़ के ढेकू इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में आज जोरदार विस्फोट हुआ जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए हैं। 

रायगढ़ की केमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, 2 की मौत, कई घायल

मुंबई : रायगढ़ के ढेकु इलाके में एक केमिकल फैक्ट्री में आज जोरदार विस्फोट हुआ जिसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए हैं। सभी घायल पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, खोपोली पुलिस स्टेशन मामले की जांच कर रहा है। एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि मुंबई से 70 किलोमीटर दूर स्थित खोपोली उपनगर के सजगांव औद्योगिक इलाके के ढेकु में देर रात ढाई बजे के आसपास एक फैक्टरी में धमाका हुआ जिसके बाद परिसर में आग लग गई। खोपोली पुलिस थाने के अधिकारी ने कहा कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और छह अन्य घायल हो गए।

उन्होंने कहा कि अग्निशमन दल और पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और उन्होंने आग बुझाने तथा बचाव अभियान शुरू किया। घायलों को खोपोली स्थित सरकारी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारी के अनुसार सुबह तक आग बुझाने का काम जारी था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!