Coronavirus:मुंबई- दिल्ली के बीच उड़ानों या ट्रेनों को रोके जाने के संबंध में किसी तरह का प्रस्ताव नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 20, 2020, 07:49 PM IST

मुंबई और दिल्ली के बीच कोरोना की वजह से उड़ानों को रोके जाने के संबंध में केंद्र सरकार का कहना है कि इस संबंध में महाराष्ट्र सरकार से किसी तरह का प्रस्ताव नहीं मिला है।

Coronavirus:मुंबई- दिल्ली के बीच उड़ानों या ट्रेनों को रोके जाने के संबंध में किसी तरह का प्रस्ताव नहीं

मुंबई। क्या कोरोना की वजह से उद्धव सरकार मुंबई और दिल्ली के बीच एयर और ट्रेन सर्विस को रोके जाने पर विचार कर रही है। इस संबंध में भारत सरकार का कहना है कि महाराष्ट्र सरकार की तरफ से इस तरह का प्रस्ताव नहीं मिला है। लेकिन बताया जा रहा है कि दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार का मानना है कि ऐहतियात के तौर पर रोक लगानी चाहिए। इस संबंध में उद्धव सरकार ने प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा है। 
मुंबई- दिल्ली के बीच उड़ान रोकने के लिए प्रस्ताव नहीं
बताया जा रहा है कि अगर इस तरह के किसी प्रस्ताव को अमल में लाया जाता है तो लोगों को कम से कम 2 दिन का समय दिया जाएगा। मुंबई एयरपोर्ट का इस संबंध में कहना है कि महाराष्ट्र और दिल्ली के बीच उड़ानों, ट्रेनों पर एक अस्थायी प्रतिबंध के बारे में बात चल रही है। कुछ मीडिया आउटलेट इसे चला रहे हैं। "इस पर राज्य सरकार का कोई संचार नहीं है।


मुंबई- दिल्ली रूट पर ट्रेनों को रोके जाने के संबंध में निर्णय नहीं
दिल्ली मुंबई सेक्टर पर कुछ ट्रेनों को रद्द करने के बारे में आज मीडिया के खंड में रिपोर्ट आई है। यह स्पष्ट किया जा सकता है कि रेलवे ने मुंबई दिल्ली सेक्टर पर ट्रेनों को रद्द करने के संबंध में कोई निर्णय नहीं लिया है।

दिल्ली में कोरोना केस में इजाफा
दरअसल दिल्ली में जिस तरह से कोरोना के केस तेजी से बढ़ रहे हैं वो हर किसी के लिए चिंता विषय है। बुधवार को 24 घंटे में 131 लोगों की जान चली गई थी जो दिल्ली में अब तक का रिकॉर्ड है। कोरोना के प्रसार को रोकने के लिए दिल्ली सरकार ने कुछ अहम फैसले भी किए हैं जिसमें अगर कोई शख्स बिना मास्क के बाहर पाया गया तो उसे 2 हजार जुर्माना अदा करना होगा। इसके साथ ही टेस्ट की संख्या बढ़ाए जाने के साथ अस्पतालों में आईसीयू बेड्स को बढ़ाया जा रहा है। 
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!