कांग्रेस के प्रवक्ता रहे संजय झा पार्टी से भी निलंबित, पार्टी की कार्यशैली पर उठाए थे सवाल

Sanjay Jha news: कांग्रेस के मुखर प्रवक्ताओं में से एक नाम संजय झा का भी रहा है। लेकिन अब कांग्रेस पार्टी से निलंबित किए जा चुके हैं।

कांग्रेस के प्रवक्ता रहे संजय झा पार्टी से भी निलंबित, अनुशासन तोड़ने का था आरोप
संजय झा, कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता 
मुख्य बातें
  • संजय झा कांग्रेस पार्टी से निलंबित, प्रवक्ता पद से पहले हटाए गए थे।
  • एक लेख में कांग्रेस की कार्यशैली पर उठाए थे सवाल
  • सचिन पायलट- अशोक गहलोत प्रकरण पर की थी टिप्पणी

नई दिल्ली। महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने संजय झा को तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित कर दिया है। इससे पहले वो प्रवक्ता पद से भी हटा दिए गए थे। पार्टी से निलंबित किए जाने के पीछे अनुशासन को तोड़ना बताया गया है। बता दें कि कुछ महीनों पहले उन्होंने आलाकमान पर निशाना साधा था कि किस तरह से योग्या और ऊर्जावान को कुचला जा रहा है। उस बयान के बाद ही उनके खिलाफ कार्यवाही करते हुए स्पोक्सपर्सन पद से हटा दिया गया था।

सचिन पायलट के मुद्दे पर सुझाव देना पड़ा भारी !
संजय झा ने ट्वीट करके सुझाव दिया था कि राजस्थान में सचिन पायलट को मुख्यमंत्री बना देना चाहिए। उन्‍होंने यह भी कहा था कि पार्टी को तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके अशोक गहलोत को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए ऐसे राज्‍यों की जिम्‍मेदारी सौंपनी चाहिए जहां कांग्रेस कमजोर है। साथ ही यह भी कहा कि राजस्‍थान प्रदेश कांग्रेस को नया अध्‍यक्ष चुन लेना चाहिए।
 

 
कार्यशैली पर पहले ही उठाए थे सवाल
कांग्रेस पार्टी की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने के बाद उन्हें प्रवक्ता पद से हटा दिया गया था। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने झा को तत्काल प्रभाव से हटाए जाने को मंजूरी दी थी। संजय झा को हटाए जाने के बाद अभिषेक दत्त और साधना भारती को कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया पैनलिस्ट नियुक्त किया गया था।  संजय झा ने पिछले दिनों एक लेख के माध्यम से पार्टी की कार्यशैली पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने यह भी कहा था कि पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र की नितांत कमी है।

Mumbai News in Hindi (मुंबई समाचार), Times now के हिंदी न्यूज़ वेबसाइट -Times Now Navbharat पर। साथ ही और भी Hindi News (हिंदी समाचार) के अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें।

अगली खबर