Mumbai Flyover Collapsed: मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरा, 9 लोग घायल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2021, 07:23 AM IST

Flyover Collapsed in Mumbai: मुंबई में शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स इलाके में निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया। इस हादसे में कम से कम 9 लोग घायल हैं।

Mumbai Flyover Collapsed: मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में निर्माणाधीन फ्लाईओवर गिरा, 9 लोग घायल
Photo Credit: ANI

मुंबई: देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में आज सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है। बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा गिर गया जिसमें कम से कम 9 लोगों के घायल होने की खबर है। ये सभी लोग मजदूर बताए जा रहे हैं। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड मौजूद है तथा बचाव एवं राहत का कार्य जारी है। हादसा सुबह 4.30 बजे हुआ जब निर्माणाधीन पुल का एक हिस्सा भरभराकर गिर गया।

तो हो सकता था बड़ा नुकसान

गनीमत ये रही है कि हादसे में किसी की जान नहीं गई है। यही हादसा अगर दिन के वक्त होता तो इसमें जानमाल का बड़ा नुकसान होने की पूरी संभावना थी। मुंबई के पॉश इलाके में हुए इस हादसे के बाद कार्य की गुणवत्ता को लेकर भी कई सवाल उठ रहे हैं। अधिकारियों के मुताबिक, इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर कैसे और किन कारणों से यह हादसा हुआ।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!