लाउडस्पीकर विवाद: समाजवादी पार्टी की नेता रुबीना खान ने दी चेतावनी, बोलीं-मंदिरों के सामने मुस्लिम महिलाएं पढ़ेंगी कुरान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2022, 12:56 PM IST

लाउडस्पीकर पर अजान और हनुमान चालीसा विवाद में अब सपा भी कूद गई है। सपा की महिला नेता रूबीना खान ने धमकी देते हुए कहा कि मुस्लिमों को छेड़ने की कोशिश न की जाए। अगर मस्जिदों के सामने हनुमान चालीसा पढ़ी गई तो हम भी मंदिरों के सामने बैठकर कुरान का पाठ करेंगे।

लाउडस्पीकर पर अजान और हनुमान चालीसा का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस विवाद में सपा भी कूद गई है। सपा महिला सभा की महानगर अध्यक्ष रुबिना खान ने एक वीडियो जारी कर कहा कि अगर हिन्दू ,अलीगढ़ शहर के 21 चौराहों पर लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा पढ़ेंगे, तो मंदिरों के सामने सैकड़ों मुस्लिम महिलाएं कुरान पढ़ेंगी। इसके साथ कहा कि मुस्लिम धर्म को टारगेट कर मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर उतरवाने की कोशिश ना करें, इसका अंजाम ठीक नहीं होगा।  बता दें कि अलीगढ़ में हिंदूवादी संगठनों ने 21 चौराहों पर लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा पढ़ने का ऐलान किया है। इससे पहले वाराणसी में भी अजान के समय लाउडस्पीकर लगाकर हनुमान चालीसा पाठ की धमकी दी गई थी।
 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!