यूपी के मंत्री ने कहा, 'पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ नारेबाजी करने वालों को जिंदा जला देंगे' 

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 13, 2020, 01:29 PM IST

 उत्तर प्रदेश के एक मंत्री ने कहा कि जो कोई भी पीएम मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाएगा, उसे जिंदा जला देंगे।

यूपी के मंत्री ने कहा, 'पीएम मोदी और सीएम योगी के खिलाफ नारेबाजी करने वालों को जिंदा जला देंगे' 
Photo Credit: IANS

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के मंत्री रघुराज सिंह ने एक बड़ा विवादित बयान दिया है। जिससे सियासी विवाद खड़ा हो सकता है। मंत्री ने रविवार को अलीगढ़ में नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) 2019 के लिए समर्थन के लिए रैली को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाने वाले लोगों को 'जिंदा दफनाया जाएगा'। उन्होंने धमकी दी कि अगर आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ नारे लगाते हैं, तो मैं आपको जिदा दफन कर दूंगा।

वह सीएए के खिलाफ अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के छात्रों द्वारा आयोजित विरोध प्रदर्शनों का उल्लेख कर रहे थे। छात्रों विरोध प्रदर्शन के दौरान कथित तौर पर प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ नारे लगाए थे। मंत्री ने आगे कहा कि ये एक प्रतिशत लोग सीएए का विरोध कर रहे हैं। वे भारत में रहते हैं, हमारे टैक्स को खाते हैं और फिर नेताओं के खिलाफ 'मुर्दाबाद' के नारे लगाते हैं। यह देश सभी धर्मों के लोगों का है, लेकिन प्रधानमंत्री या मुख्यमंत्री के खिलाफ नारेबाजी अस्वीकार्य हैं। 

उन्होंने भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि नेहरू की जाति क्या थी? उनके पास 'खानदान' नहीं था। रघुराज सिंह उत्तर प्रदेश में श्रम मंत्रालय में राज्य मंत्री हैं।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!