UP Lunch Break:यूपी में सरकारी कर्मचारी अब नहीं ले सकेंगे 30 मिनट से ज्यादा का 'लंच ब्रेक', योगी सरकार की सख्ती

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2022, 11:57 PM IST

up government office lunch break: योगी सरकार ने राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लंच ब्रेक टाइम में कटौती की है, शिकायतें थीं कि कर्मचारी कई-कई घंटों के लिए कार्यालय से गायब हो जाते हैं।

UP Lunch Break:यूपी में सरकारी कर्मचारी अब नहीं ले सकेंगे 30 मिनट से ज्यादा का 'लंच ब्रेक', योगी सरकार की सख्ती

up government employee news: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को राज्य सरकार के कर्मचारियों के लंच ब्रेक को घटाकर आधे घंटे कर दिया है। मुख्यमंत्री ने अपने आवास पर टीम 9 की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा लंबे लंच ब्रेक लेने की शिकायतें मिली हैं जिससे कार्यालयों में काम प्रभावित हो रहा है।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि लंच ब्रेक 30 मिनट से अधिक न हो। सरकारी कर्मचारियों के लिए दोपहर 1.30 बजे लंच ब्रेक लेना आम बात हो गई है। और दोपहर 3.30 बजे या शाम 4 बजे के आसपास काम पर लौट आते हैं।

कर्मचारी कई-कई घंटों के लिए कार्यालय से गायब हो जाते हैं!

दोपहर के भोजन के लिए घर जाने वाले वरिष्ठ अधिकारी भी तीन घंटे तक का ब्रेक लेते हैं। गौर हो कि कई स्तर पर शासन तक शिकायत पहुंच रही थी कि कर्मचारी कई-कई घंटों के लिए कार्यालय से गायब हो जाते हैं कार्यालय आने के समय का भी पालन नहीं हो रहा है।

"लंच ब्रेक आधे घंटे से ज्यादा न लें"

इस बैठक में सरकारी कार्यालयों की अनुशासन का माहौल बनाने पर जोर दिया गया, साथ ही तय किया गया है कि सभी अधिकारी और कर्मचारी समय से कार्यालय आएं साथ ही लंच ब्रेक आधे घंटे से ज्यादा न लें इसके साथ ही लंच ब्रेक के बाद तुरंत सभी का कार्यालय में होना जरूरी होगा।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!