Video: जब विधानसभा में योगी से मिले अखिलेश यादव, देखिए चुनाव के बाद की पहली मुलाकात

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 28, 2022, 11:40 AM IST

यूपी विधानसभा में आज नए विधायकों का शपथ ग्रहण समारोह हो रहा है। इस दौरान जब सदन में सीएम योगी पहुंचे तो सपा नेता अखिलेश यादव ने उनसे मुलाकात की।

Video: जब विधानसभा में योगी से मिले अखिलेश यादव, देखिए चुनाव के बाद की पहली मुलाकात

Akhilesh Yadav Meets Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नवनिर्वाचित विधायकों के शपथ ग्रहण के दौरान विधानसभा में विपक्ष के नेता अखिलेश यादव से मुलाकात की। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि जैसे ही सीएम योगी सदन में आते हैं तो अखिलेश यादव अपनी सीट से उठकर उनसे मिलते हैं और सीएम योगी भी मुस्कराते हुए गर्मजोशी से हाथ मिलाकर आगे निकल जाते हैं।

अखिलेश और योगी ने ली शपथ

दरअसल आज ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य विधानसभा के सदस्य के रूप में शपथ ग्रहण की। योगी आदित्यनाथ के बाद विपक्ष के नेता के तौर में नामित अखिलेश यादव ने विधायक के रूप में शपथ ली। योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर शहरी सीट से हाल में राज्य विधानसभा चुनाव जीता था, जबकि अखिलेश यादव करहल विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। प्रोटेम स्पीकर रमापति शास्त्री ने सदन में सदस्यों को शपथ दिलाई।

25 मार्च को ली थी सीएम पद की शपथ

 योगी आदित्यनाथ ने 25 मार्च को लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के सामने एक भव्य समारोह में दूसरे कार्यकाल के लिए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक ने उपमुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। योगी की 52 सदस्यीय टीम में 18 कैबिनेट मंत्री शामिल हैं, जिनमें दो उपमुख्यमंत्री, 14 स्वतंत्र प्रभार वाले राज्य मंत्री और 20 राज्य मंत्री शामिल हैं। इस बीच विधानसभा में नए विधायकों के आने के मद्देनजर सोमवार और मंगलवार के लिए ट्रैफिक डायवर्जन किया गया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!