संगठन, सरकार का 'ताप' नापने UP दौरे पर बीएल संतोष, वन-टू-वन मीटिंग तय करेगी मिशन 2022 की राह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 1, 2021, 10:21 AM IST

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष का दौरा भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। बीएल संतोष एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रभारी राधा मोहन सिंह की मंगलवार को मंत्रियों के साथ बैठक हुई।

संगठन, सरकार का 'ताप' नापने UP दौरे पर बीएल संतोष, वन-टू-वन मीटिंग तय करेगी मिशन 2022 की राह

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव फरवरी-मार्च में होने हैं। राज्य में नवंबर-दिसंबर में आचार संहिता लागू हो सकती है। ऐसे में कामकाज के लिहाज से योगी सरकार के पास छह से सात महीने का समय बचा है। चुनाव के दहलीज पर खड़ी योगी सरकार में कैबिनेट में बदलाव की चर्चा भी चल रही है। सूत्रों का कहना है कि चुनाव होने में कम समय बचा है ऐसे में कैबिनेट में फेरबदल या विस्तार की संभावना बहुत कम है। दरअसल, आगामी चुनाव को देखते हुए  भाजपा अपने संगठन को दुरुस्‍त करना चाहती है।

चुनाव से पहले संगठन को दुरुस्त करना चाहती है पार्टी
सीएम योगी से मुलाकात के बाद केंद्रीय संगठन मंत्री के साथ 7 मंत्रियों की मुलाकात हुई और बाकी बचे सभी मंत्रियों के साथ मंगलवार को वन टू वन मुलाकात होगी। सूत्रों के अनुसार, बीएल संतोष आज डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्या से 11 से 11:30 बजे तक बातचीत करेंगे। उसके बाद डिप्टी CM दिनेश शर्मा से 11:35 से 12:05 बजे तक बातचीत करेंगे। स्वामी प्रसाद मौर्य से 12:15 से 12:35 बजे के बीच मुलाकात होगी।

मंत्रियों के साथ हुई राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) की बैठक
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष का दौरा भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है। जानकारी के मुताबिक बीएल संतोष एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रभारी राधा मोहन सिंह की मंगलवार को मंत्रियों के साथ वन टू वन बैठक हुई। इस बैठक में यूपी भाजपा के सह प्रभारी संजीव चौरसिया और यूपी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल भी शामिल हुए। गत गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मुलाकात की। राजभवन में हुई इस मुलाकात के बाद यूपी मंत्रिमंडल में फेरबदल एवं विस्तार की चर्चा एवं अटकलों ने जोर पकड़ा है। 

संगठन में बदलाव कर सकती है भाजपा
चर्चा यह भी है कि चुनाव में जाने से पहले और उसकी तैयारी करने के लिए भाजपा संगठन में बदलाव कर सकती है। संगठन में नए लोगों को जिम्मेदारी मिल सकती है। बताया यह भी जाता है कि संतोष एवं राधा मोहन सिंह पार्टी विधायकों से मिले फीडबैक की जानकारी दिल्ली में आलाकमान को देंगे। समझा जाता है कि इसके बाद कैबिनेट विस्तार एवं पार्टी संगठन में बदलाव के बारे में कोई फैसला लिया जा सकता है।  

2017 जैसा प्रदर्शन दोहरना चाहती है भगवा पार्टी
राज्य में 2022 में विधानसभा चुनाव होंगे। भाजपा इस बार भी अपने 2017 के प्रदर्शन को दोहराना चाह रही है। पिछले चुनाव में भगवा पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विधानसभा की 403 सीटों में से 325 सीटों पर जीत दर्ज की। चुनाव में भाजपा को करीब 40 प्रतिशत वोट हासिल हुए। योगी सरकार का दावा है कि उसने अपने कामकाज और नीतियों से राज्य के बारे में लोगों का अवधारणा बदली है। भाजपा का दावा है कि सीएम योगी के नेतृत्व में राज्य सरकार कोरोना संकट चुनौतियों से सफलतापूर्वक निपट रही है।    

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!