Homemade Cake Recipe In Hindi: आजकल लोग हेल्दी और जल्दी बनने वाली रेसिपी की तलाश में रहते हैं। खासतौर पर केक जैसी मीठी चीजों में लोग मैदा और अंडे से बचना चाहते हैं। ऐसे में यूट्यूब चैनल Sagar's Kitchen पर बताई गई Eggless 15 Minute Whole Wheat Cake रेसिपी काफी चर्चा में है। इस केक की खास बात यह है कि यह बिना अंडे और मैदा के बनता है और इसे कढ़ाई या ओवन दोनों में आसानी से तैयार किया जा सकता है।
सामग्री (Ingredients)
- 1 कप गेहूं का आटा
- ½ कप दही
- ⅓ कप तेल
- ½ कप गुड़ पाउडर
- 4 टेबलस्पून कोको पाउडर
- 1 टीस्पून बेकिंग पाउडर
- ¼ टीस्पून बेकिंग सोडा
- ¼ टीस्पून नमक
- लगभग 1 कप दूध (बैटर की कंसिस्टेंसी के अनुसार)
- ऊपर से डालने के लिए डार्क चॉकलेट
- आप चाहें तो गेहूं के आटे के साथ ज्वार का आटा आधा-आधा मिलाकर भी यह केक बना सकते हैं।
बैटर तैयार करने की विधि
- सबसे पहले एक बड़े बाउल में दही, तेल और गुड़ पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें ताकि गुड़ घुल जाए।
- इसके बाद इसमें गेहूं का आटा और कोको पाउडर डालें और मिश्रण को अच्छी तरह मिलाएं। अब इसमें बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक डालकर सब चीजों को अच्छे से फेंट लें।
- अब थोड़ा-थोड़ा करके दूध डालें और स्मूद बैटर तैयार करें। ध्यान रखें कि बैटर न ज्यादा गाढ़ा हो और न ज्यादा पतला।
- केक सेट करने का तरीका
- केक बनाने के लिए एक केक मोल्ड को तेल लगाकर ग्रीस कर लें। अब तैयार बैटर इसमें डाल दें।
- ऊपर से डार्क चॉकलेट के छोटे टुकड़े डाल सकते हैं, जिससे केक का स्वाद और भी बेहतर हो जाता है।
- कढ़ाई में केक बनाने का तरीका
- अगर आपके पास ओवन नहीं है तो आप इसे कढ़ाई में भी बना सकते हैं।
- कढ़ाई को पहले से गरम कर लें।
- उसमें केक मोल्ड रख दें।
- तेज आंच पर लगभग 15 मिनट तक केक पकाएं।
- इस दौरान ढक्कन बंद रखें ताकि केक अच्छी तरह बेक हो सके।
- ओवन में केक बनाने का तरीका
- अगर आप ओवन का इस्तेमाल कर रहे हैं तो पहले इसे 220 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट कर लें।
- इसके बाद केक मोल्ड को ओवन में रखें और लगभग 35 मिनट तक बेक करें। जब केक अच्छी तरह पक जाए तो इसे बाहर निकालकर थोड़ा ठंडा होने दें।
हेल्दी केक क्यों है खास
इस केक की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें मैदा की जगह गेहूं का आटा और चीनी की जगह गुड़ इस्तेमाल किया जाता है। इससे यह केक स्वादिष्ट होने के साथ-साथ अपेक्षाकृत ज्यादा हेल्दी भी माना जाता है। अगर आप घर पर जल्दी बनने वाली और हेल्दी मिठाई बनाना चाहते हैं, तो सागर्स किचन की ये वाली Eggless Whole Wheat Cake रेसिपी जरूर ट्राई कर सकते हैं।
