लाइफस्टाइल

ढलती उम्र पर लग जाएगा लगाम, अगर आज से ही पीना शुरू कर दिया ये देसी ड्रिंक

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated May 6, 2025, 10:23 PM IST

उम्र के साथ स्किन का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। जैसे जैसे उम्र ढलती है त्वचा पर बदलाव नज़र आने लगते हैं। ऐसे में रिंकल्स और झाइयों से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि कुछ देसी ड्रिंक्स की मदद से भी आप स्किन की देखभाल कर सकते हैं।

Image

Add a heading (5)

ढलती उम्र के साथ चेहरे पर रिंकल्स का आना आम बात है, लेकिन इन दिनों कम उम्र में भी चेहरे पर झुर्रियां नज़र आने लगती है। इससे छुटकारा पान के लिए महिलाएं कई तरह के क्रीम-पाउडर का इस्तेमाल करती हैं। चेहरे पर मुंहासे, डलनेस या असमान रंगत को कम करने के लिए हर जतन करती हैं। लेकिन फिर भी इससे छुटकारा नहीं मिल पाता है। ऐसे में यहां हम आपको कुछ ऐसे ड्रिंक्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो आपकी त्वचा को ग्लोइंग और मददगार बनाने में सहायक माना जाता है। ये ड्रिंक आपकी बॉडी को डिटॉक्स कर स्किन को जवां और खूबसूरत बनाते हैं। चलिए जानते हैं कौन सा ड्रिंक त्वचा के लिए है वरदान।

नींबू पानी

अगर आप स्किन को ग्लोइंग और चमकदार बनाना चाहती हैं तो अपने दिन की शुरुआत आप गर्म नींबू के साथ करें। यह हाइड्रेटिंग, डिटॉक्सीफाइंग और विटामिन सी से भरपूर होता है, जो कोलेजन उत्पादन में भी मदद करता है। यह ड्रिंक शरीर से विषाक्त पर्दाथों को बाहर निकालता है और त्वचा को चमकदार बनाता है।

एलोवेरा जूस

एलोवेरा स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन ए, सी और ई पाए जाते हैं,जो त्वचा को चमकदार बनाने में सहायक है। एलोवेरा जूस त्वचा को हाइड्रेट रखने के साथ साथ इसे कोमल बनाने में भी सहायक माना जाता है। एलोवेरा स्किन के साथ साथ त्वचा के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। ये पेट से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में सहायक है।

चुकंदर और गाजर का जूस

चुकंदर और गाजर का जूस त्वचा को डिटॉक्स करने में सहायक माना जाता है। चुकंदर आयरन, फोलिक एसिड और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है, जबकि गाजर बीटा-कैरोटीन (विटामिन ए) से भरपूर होता है, जो त्वचा को साफ करने में सहायक माना जाता है। इसका सेवन करने से त्वचा की रंगत भी साफ होती है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article