लाइफस्टाइल

Yoga Day 2025 Health Quotes Images: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अपनों को भेजें ये Health Quotes, शेयर करें Yoga Day हेल्थ विशेज, इमेजेस कोट्स

Yoga Day 2025 Health Quotes Images, Photos, Vishaw Yoga Diwas Pics: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि एक जीवनशैली को अपनाने का मौका है। इन कोट्स के जरिए आप न केवल अपनों को योग की याद दिला सकते हैं, बल्कि उन्हें स्वास्थ्य की दिशा में एक कदम आगे भी बढ़ा सकते हैं। तो इस Yoga Day 2025, इन हेल्थ कोट्स और शुभकामनाओं को ज़रूर शेयर करें और सेहतमंद समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाएं।

Image

Yoga Day 2025 Health Quotes Images, Photos, Vishaw Yoga Diwas Pics

Yoga Day 2025 Health Quotes Images: आज के दिन हर साल इंटरनेशनल योग दिवस मनाया जाता है। 21 जून के दिन लोग सोशल मीडिया पर योगा पोज़, मोटिवेशनल बातें और हेल्थ से जुड़े मैसेज खूब शेयर करते हैं। लेकिन इस बार कुछ अलग करें- इस योग दिवस पर अपने दोस्तों, परिवार और चाहने वालों को भेजिए ऐसे सीधे-सादे लेकिन दिल से जुड़े हुए हेल्थ कोट्स, जो योग की अहमियत समझाएं और सेहत के लिए मोटिवेट करें। ये कोट्स आप व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम या फेसबुक पर शेयर कर सकते हैं, ताकि हर कोई समझ सके कि योग कोई ट्रेंड नहीं, बल्कि हेल्दी रहने का आसान और असरदार तरीका है।

Yoga Day 2025 हेल्थ कोट्स और शुभकामनाएं - Yoga Day 2025 Health Qoutes, Wishes In Hindi

1.

"योग करने से न दवा की ज़रूरत पड़ती है, न डॉक्टर की।"

- हर दिन थोड़ा योग, हर दिन थोड़ी राहत।

2.

"जब मन शांत हो और शरीर चुस्त, तो समझो योग काम कर रहा है।"

- ये है असली फिटनेस की पहचान।

3.

"योग कोई भारी भरकम चीज़ नहीं, ये तो रोज़ का छोटा सा तोहफा है खुद को।"

- खुद से प्यार करने का तरीका।

4.

"तन को ताकत, मन को शांति - दोनों एक साथ चाहिए तो योग कीजिए।"

- सबसे आसान हेल्थ मंत्र।

5.

"सुबह की शुरुआत योग से करो, दिन भर की थकान गायब समझो।"

- एनर्जी का बूस्टर डोज़।

6.

"योग एक ऐसी दवा है, जो बिना खर्च के लाखों फायदे देती है।"

- हेल्थ इन्वेस्टमेंट है ये।

7.

"सांसों पर थोड़ा ध्यान दीजिए, स्ट्रेस अपने आप भाग जाएगा।"

- प्राणायाम की ताकत।

8.

"हर दिन का एक छोटा सा संकल्प - आज भी योग करूंगा।"

- खुद से किया गया सबसे अच्छा वादा।

9.

"जब शरीर थकता नहीं और मन उलझता नहीं, तो समझो योग असर कर रहा है।"

- ये है असली लाइफ बैलेंस।

10.

"योग न उम्र देखता है, न वक्त – बस शुरुआत चाहिए।"

- आज से ही क्यों न शुरू करें?

Vineet
विनीतauthor

विनीत टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में हेल्थ डेस्क के साथ बतौर चीफ कॉपी एडिटर जुड़े हैं। दिल्ली के रहने वाले विनीत को हेल्थ, फिटनेस और न्यूट्रिशन जैसे विषयों पर गहरी समझ है। इन्होंने हेल्थ, फिटनेस, न्यूट्रिशन और सप्लीमेंट के फील्ड में प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी किए हैं। वे 6 साल से इस फील्ड से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर 7,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। विनीत की खासियत उनकी रिसर्च-बेस्ड लेखन शैली और जनहित को ध्यान में रखते हुए लिखी गई जानकारीपूर्ण स्टोरीज हैं।

और पढ़ें
End of Article