Yoga Day 2023 (वेट लॉस के लिए योगा): खराब लाइफस्टाइल, खानपान और एक्सरसाइज़ की (How to weight loss) कमी के कारण वेट गेन की दिक्कत बहुत ही आम हो गई है। इन दिनों हर कोई ही बड़े हुए वज़न से परेशान है, वहीं अगर आप दिन भर एक कुर्सी पर बैठे बैठे (Chair Yoga poses) पूरा वक्त निकाल देते हैं। और आपके पास एक्सरसाइज़ करने का भी वक्त नहीं है, तो फिर तो (Yoga for weight loss) स्थिति और ज्यादा खराब हो सकती है। आपकी इसी परेशानी की छुट्टी करने के लिए कुर्सी पर बैठकर करने वाले ये योगासन बहुत फायदेमंद हो सकते हैं। देखें झटपट वज़न कम करने के लिए बेस्ट चेयर योगा पोज़।
Weight loss yoga poses, Chair Yoga poses in hindi
ऊर्ध्व हस्तासन
कमर और हाथों के आस पास का फैट कम करने के लिए आप कुर्सी पर बैठे-बैठे ही ये शानदार ऊर्ध्व हस्तासन कर सकते हैं। आपको केवल अपने हाथ ऊपर नीचे करने होंगे, ऐसा आप करते करते बीच में कभी भी कर सकते हैं। इससे आपके हाथों को तो आराम मिलेगा ही मिलेगा साथ ही साइड की बॉडी का फैट भी झट से कटने लगेगा।
उत्थित पार्श्वकोणासन
महिलाओं को खासतौर से ये योग आसन जरूर ही ट्राई करना चाहिए। अगर आपको भी पेट की चर्बी, हिप्स के पास वाला मास और जांघों को पतला करना है? तो ऐसे में उत्थित पार्श्वकोणासन आपके लिए बेस्ट हो सकता है। इस आसन को करना बहुत ही आसान है, आपको केवल कुर्सी पर बैठे हुए अपने हाथों को पैर के पंजो से ढेडा होकर छूना है।
गरुड़ासन
कुर्सी पर बैठे-बैठे ही आप अपनी हाथों के नीचे वाले हिस्से पर लटक रहे मास को आसानी से कम कर सकते हैं। मोटे हाथ की दिक्कत है, लेकिन दिन भर ऑफिस का काम करते करते जिम जाने का वक्त नहीं है। तो कुर्सी पर बैठे हुए आपको केवल 5-10 मिनट का समय निकालकर गुरुड़ासन करना है। इससे हाथों में खिंचाव आएगा, और हाथ पतले होंगे साथ ही साथ पीठ और कमर वाला फैट भी कम होगा।
वीरभद्रासन
जांघों के बीच का और कमर व पेट की चर्बी को काटना है, तो वीरभद्रासन आपके लिए रामबाण हो सकता है। आप कुर्सी पर आराम बैठकर अलग अलग तरह के योगासन कर सकते हैं। वीरभद्रासन की पोज़ में ही त्रिकोणासन, साइड बेन्डिंग, रिवर्स बेन्डिंग आदि जैसे आसान से आसन भी किए जा सकते हैं।
अर्धमत्स्येंद्रासन
शरीर के ऊपरी हिस्से को टोन्ड करने के लिए आप अर्धमत्स्येंद्रासन ट्राई कर सकते हैं। कुर्सी पर बैठे-बैठे आपको बस अपने कंधों और कमर के ऊपरी हिस्से को मोड़ना होगा। कोशिश करें कि, आप जहां बैठे हैं वहीं बैठे रहे। इस योगासन से जल्दी कमर पलती होती है।
योगा करके आसानी से वज़न घटाया जा सकता है, हालांकि सिर्फ योग नहीं बल्कि नियमित रूप से पौष्टिक आहार लेना। सही समय पर सोना और उठना आदि भी बहुत जरूरी है। जब सारी चीज़ें नियंत्रण में होंगी, तब आसानी से ही वज़न कम किया जा सकता है। इस योगदिवस पर आपको जरूर ही वेट लॉस करने के िने के लिए इन आसान से कुर्सी वाले आसनों को ट्राई करना ही चाहिए।
