लाइफस्टाइल

World Tourism Day 2023: सैर कर दुनिया की गालिब.. कब मनाया जाएगा विश्व पर्यटन दिवस, नोट करें डेट, थीम से लेकर सभी बातें

When is world tourism day 2023 (विश्व पर्यटन दिवस कब है): हर साल सितंबर माह में विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य देश दुनिया के लोगों को ट्रेवल के माध्यम से जोड़ने का है। यहां देखें इस साल के विश्व पर्यटन दिवस की थीम क्या है, कब मनाया जाएगा वर्ल्ड टूरिज्म डे और विश्व पर्यटन दिवस का इतिहास क्या है।

Image

World tourism day 2023 when is tourism day date theme importance history of tourism in India

World Tourism Day 2023 Date, History, Theme in Hindi: जिंदगी जीने का मजा तब ही है, जब आप उसे घूमते-हंसते व गाते हुए बिताते हैं इसलिए पर्यटन का हर किसी की जिंदगी में अत्यधिक महत्व है। घूमने के साथ साथ देश दुनिया के लोगों का मिलकर अलग अलग संस्कार संस्कृतियों के बारे में जानना भी उतना ही जरूरी है। इन्हीं सब बातों को याद रखते हुए, हर साल सितंबर माह में विश्व भर में पर्यटन दिवस मनाया जाता है। जिसका मुख्य उद्देश्य जनता को घूमने फिरने से जोड़े रखने के साथ साथ अर्थव्यवस्था में मजबूती लाना भी है। विस्तार से यहां देखें कब मनाया जाएगा विश्व पर्यटन दिवस, वर्ल्ड टूरिज्म डे 2023 की थीम क्या है और इस दिन को मनाने के पीछे का इतिहास आखिर है क्या..

विश्व पर्यटन दिवस कब है, When is World Tourism Day Celebrated?

हर साल देश दुनिया के अलग अलग कोनों में पर्यटन को बढ़ावा देने एवं लोगों को घूमने फिरने और एक्सप्लोर करके जिंदगी जीने का महत्व सिखाने हेतु 27 सितंबर यानी आज विश्व पर्यटन दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस साल वर्ल्ड टूरिज्म डे बुधवार के दिन पड़ रहा है, जिस दिन देश में पर्यटन संस्थानों द्वारा कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। राष्ट्रिय स्तर पर हर साल 25 जनवरी के दिन पर्यटन दिवस का जश्न मनाते हैं।

क्यों मनाते हैं वर्ल्ड टूरिज्म डे, Why is Tourism Day Celebrated

27 सितंबर को मनाया जाने वाला विश्व पर्यटन दिवस कई उद्देश्यों की पूर्ति के लिए सेलिब्रेट किया जाता है। बता दें कि वैश्विक स्तर पर इस दिन को मनाने से टूरिज्म को बढ़ावा मिलता है और एक देश को दूसरे देश से ट्रेवल के शानदार माध्यम से जोड़ा जा सके। ऐसा करने से लोग, संस्कार, संस्कृतियां, और अर्थव्यवस्थाएं उन्नति प्रगति करती हैं। पर्यटन को रोजगार बढ़ाने और पैसा कमाने का बेहतरीन साधन भी माना गया है, इसलिए लोगों को इस दिन के प्रति जागरुक करना एवं अलग अलग पर्यटन स्थलों के बारे में जानकारी प्रदान करना जरूरी होता है।

विश्व पर्यटन दिवस का इतिहास क्या है, World Tourism Day History

वर्ल्ड टूरिज्म ऑर्गनाइजेशन द्वारा इस दिन की शुरुआत साल 1979 में की गई थी। हालांकि आधिकारिक तौर पर विश्व पर्यटन दिवस की शुरुआत 1980 से ही हुई थी। हर साल 27 सितंबर की तारीख को विश्व पर्यटन दिवस मनाया जाता है, ऐसा इसलिए क्योंकि इसी विश्व पर्यटन संगठन के स्मारकों का अडॉप्शन हुआ था।

विश्व पर्यटन दिवस का थीम क्या है?

हर साल विश्व पर्यटन दिवस का आयोजन दुनिया भर का कोई एक देश करता है। साल 2022 में विश्व पर्यटन दिवस इंडोनेशिया द्वारा आयोजित किया गया था। और वहीं इस बार सऊदी अरब विश्व पर्यटन दिवस 2023 की मेजबानी कर रहा है। देश के साथ साथ हर साल इस दिन की थीम भी कुछ अलग सी होती है, पिछले साल की थीम Rethinking Tourism थी। क्योंकि कोरोना महामारी से पर्यटन को काफी नुकसान हुआ था, इस ओर अधिक ध्यान दिए जाने के लिए यह थीम तय की गई थी। विश्व पर्यटन दिवस 2023 की थीम Tourism And Green Investments है यानी पर्यटन और हरित निवेश।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article