लाइफस्टाइल

World Population Day 2023 Quotes: विश्व जनसंख्या दिवस आज, देखें इस दिन से जुड़े कोट्स, स्लोगन, विचार, शायरी, विशेज

World Population Day 2023 Wishes Quotes, Theme in Hindi: विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, गरीबी उन्मूलन, मातृ स्वास्थ्य और मानवाधिकारों के महत्व सहित जनसंख्या-संबंधी चिंताओं के बारे में लोगों की जागरूकता बढ़ाना है।

Image

World Population Day: भारत समेत पूरी दुनिया में आज मनाया जा रहा है विश्व जनसंख्या दिवस।

World Population Day 2023 Wishes Quotes, Images, Theme in Hindi: विश्व जनसंख्या दिवस (World Population Day 2023) हर साल 11 जुलाई यानी आज ही के दिन मनाया जाता है। हर साल ये दिन दुनियाभर में जनसंख्या (World Population Day) के वैश्विक मुद्दों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए मनाया जाता है और बताया जाता है कि कैसे अधिक जनसंख्या का पर्यावरण और इसके प्राकृतिक संसाधनों पर भारी प्रभाव पड़ता है। पिछले कुछ दशकों में विश्व जनसंख्या (World Population) में तेजी से वृद्धि ने विभिन्न चुनौतियों को जन्म दिया है, जिससे इन मुद्दों का समाधान करना महत्वपूर्ण हो गया है। विश्व जनसंख्या दिवस का उद्देश्य परिवार नियोजन, लैंगिक समानता, गरीबी उन्मूलन, मातृ स्वास्थ्य और मानवाधिकारों के महत्व सहित जनसंख्या-संबंधी चिंताओं के बारे में लोगों की जागरूकता बढ़ाना है। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर आज हम इस दिन से संबंधित कोट्स (World Population Day 2023 Quotes) आपके साथ शेयर कर रहे हैं, जिसे आप अपने दोस्तों, करीबियों और रिश्तेदारों को भेजकर उन्हें बढ़ती जनसंख्या पर जागरूक कर सकते हैं।

विश्व जनसंख्या दिवस 2023 कोट्स (World Population Day 2023 Quotes)

  • पृथ्वी पर बढ़ती आबादी का बोझ न डालो, इसके परिणामों से बच जाओगे यह वहम ना पालो।
  • आबादी पर करो नियंत्रण, तरक्की को दो आमंत्रण।
  • जनसंख्या पर रोक लगाएं, देश को उन्नत कर के दिखाएं।
  • भुखमरी चारो ओर बढ़ी गरीबी की समस्या सामने खड़ी, जनसंख्या जो ये तेजी से बढ़ रही बहुत से समस्याए पैदा कर रही।
  • परिवार नियोजन को अपनाओ, जीवन को खुशहाल बनाओ।
  • विश्व को बढ़ती आबादी की समस्या के प्रति जगाना है, दुनिया भर में तरक्की का यह संदेश फैलाना है।
  • बच्चों को ईश्वर का उपहार ना बताओ, आबादी को बढ़ाकर प्रकृति का उपहास ना उड़ाओ।
  • अगर हमने जनसंख्या नियंत्रण का उपाय नही किया, तो पृथ्वी पर जीवन का विनाश होने से कोई नही रोक पाएगा।
  • हमें इन समस्यायों से निजात पाना होगा जनसंख्या के बढ़ने पर अंकुश लगाना होगा, हमें कुछ तो कदम उठाना होगा छोटा परिवार, सुखी परिवार का नारा लगाना होगा।
  • जनसंख्या विस्फोट से विनाश आएगा और सब कुछ अपने साथ ले जाएगा।

विश्व जनसंख्या दिवस 2023 थीम (World Population Day 2023 Theme)

विश्व जनसंख्या दिवस के लिए इस साल की थीम है लैंगिक समानता की शक्ति को उजागर करना: हमारी दुनिया की अनंत संभावनाओं को अनलॉक करने के लिए महिलाओं और लड़कियों की आवाज़ को ऊपर उठाना है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article