लाइफस्टाइल

विश्व पोहा दिवस पर जानिए नाश्ते में पोहा खाने के 5 स्वास्थ्य लाभ, इस वजह से बेफिक्र होकर रोज खा सकते हैं ये डिश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 7, 2023, 04:03 PM IST

World Poha Day 2023: पोहा नाश्ते के लिए एक पौष्टिक व्यंजन होने के साथ हल्का और हेल्दी भी होता है। इसलिए यह विश्व भर में अलग-अलग तरीके से बनाया और खाया जाता है। गौरतलब, है कि दुनिया भर के इस पसंदीदा डिश के लिए एक खास दिन भी है, जिसे 7 जून को विश्व पोहा दिवस के तौर पर हर साल मनाया जाता है। आइए जानते हैं पोहे के फायदे के बारे में।

Image

Why to eat Poha: पोहा के फायदे

World Poha Day 2023: दुनिया भर में प्रसिद्ध पोहा मसाले, नट्स और कुछ सब्जियों के साथ बनाया जाने वाला एक हल्का भोजन होने के साथ शरीर के लिए पौष्टिक भी होता है। इसे ब्रेकफास्ट में खाना लगभग हर किसी को पसंद है। हालांकि, इसे महाराष्ट्र का फेमस डिश कहा जाता है। जबकि पोहा विश्व स्तर पर एक लोकप्रिय डिश है। इतना ही नहीं, पोहे इतने मशहूर हैं कि 7 जून को हर साल विश्व पोहा दिवस भी मनाया जाता है। इसकी लोकप्रियता और स्वास्थ्य लाभ के कारण ही आज के दिन पोहा दिवस सेलिब्रेट किया जाता है। इसी के साथ आइए पोहा के कुछ प्रमुख स्वास्थ्य लाभों के बारे में जानते हैं।

What is Poha: क्या है पोहा

पोहा एक लोकप्रिय नाश्ता है, जो चपटे चावल, मसाले, मेवे और सब्जियों जैसे प्याज, आलू, मटर, गाजर आदि से बनाया जाता है। यह खाने में स्वादिष्ट और बनाने में इतना आसान है कि कोई भी इसे बना सकते हैं। पोहे की सबसे अच्छी बात ये है कि यह स्वस्थ के दृष्टिकोण से भी काफी फायदेमंद है। आगे जानिए इसके स्वास्थ्य लाभ...

Poha Health Benefits in Hindi

1. पचने में आसान: पोहे पेट के लिए हल्का होता है। इसके साथ ही इसमें डली हुई सब्जियां आपके शरीर में अच्छी मात्रा में फाइबर पहुंचाती है। इस तरह पोहे स्वादिष्ट होने के साथ हेल्थ के लिए भी बेहतर विकल्प हैं।

2. वजन घटाने में मदद: पोहा बनाने में फाइबर सामग्री का इस्तेमाल होता है जो कि वजन घटाने में मददगार साबित हो सकता है। इसके डाइजेशन में भी कोई दिक्कत नहीं होती, जो कि फैट मेंटेन करने में मदद करता है।

3. आयरन की प्रचुरता: पोहा को चपटे चावल से बनाया जाता है। इसके लिए चावल को लोहे से दबा कर तैयार किया जाता है। ऐसे में विशेषज्ञों के अनुसार, पोहा में आयरन की कुछ मात्रा भी पाए जाते हैं। इसके अलावा अगर आप पोहे में नींबू का रस मिलाते हैं, तो यह आपके शरीर को पोषक तत्वों से भर देता है।

4. ब्लड शुगर लेवल को मेंटेन: इसे डायबिटीज के मरीज भी अपने नाश्ते में ले सकते हैं। दरअसल, यह फाइबर से भरा होता है, जो खाने के बाद ब्लड सर्कुलेशन में ग्लूकोज को कंट्रोल करने में मदद करता करता है। यह न केवल शुगर लेवल को मेंटेन रखने में मदद करता है, बल्कि इससे संबंधित स्वास्थ्य खतरों के जोखिम को भी कम करता है।

5. शरीर को रखता है एनर्जेटिक: सुबह का पोहा आपके आहार में अच्छी मात्रा में कार्ब्स को जोड़ता है, जिससे आप दिन भर ऊर्जावान महसूस कर सकते हैं।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article