लाइफस्टाइल

World Music Day 2023 Quotes: आत्मा की आव़ाज है संगीत है... देखें वर्ल्ड म्यूजिक डे के शुभकामना संदेश, कोट्स, इमेज, स्टेटस

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 21, 2023, 07:00 AM IST

World Music Day 2023 Wishes Quotes, Theme in Hindi:हर साल 21 जून को विश्व भर में ‘वर्ल्ड म्यूजिक डे’ सेलिब्रेट किया जाता है। ‘वर्ल्ड म्यूजिक डे’ के खास मौके पर कई देशों में संगीत प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। विश्व संगीत दिवस की शुभकामनाएं आप अपने दोस्तों और करीबियों को इन कोट्स के जरिए दे सकते हैं। देखें वर्ल्ड म्यूजिक डे की विशेज, कोट्स, स्टेटस, इमेज आदि।

Image

World music day

World Music Day 2023: इस दुनिया में शायद ही कोई ऐसा हो जिसे संगीत पसंद ना हो। संगीत ऐसी चीज है, जो लोगों के दिल और दिमाग को रिलैक्स करता है। हर साल 21 जून को विश्व भर में ‘वर्ल्ड म्यूजिक डे’ सेलिब्रेट किया जाता है। ‘वर्ल्ड म्यूजिक डे’ के खास मौके पर कई देशों में संगीत प्रोग्राम आयोजित किए जाते हैं। बता दें कि 32 से ज्यादा देशों में ‘वर्ल्ड म्यूजिक डे’ मनाया जाता है। इस दिवस को मनाने का मुख्य उद्देश्य शांति को बढ़ावा देना और संगीत के प्रति लोगों की रुचि बढ़ाना है। बता दें कि 21 जून 1982 को पहली बार फ्रांस में वर्ल्ड म्यूजिक डे मनाया गया था। वर्ल्ड म्यूजिक डे का प्रस्ताव फ्रांसीसी संस्कृति मंत्री मौरिस फ़्ल्यूरेट ने रखा था, जिसको वर्ष 1981 में स्वीकार किया गया। इसके बाद फ्रांस के अगले संस्कृति मंत्री जैक लैंग ने वर्ष 1982 में इस दिन को मनाने की घोषणा की थी। ऐसे में वर्ल्ड म्यूजिक डे के खास मौके पर इन कोट्स, मैसेज, स्टेटस के जरिए अपने करीबियों को वर्ल्ड म्यूजिक डे की शुभकामनाएं दें।

World Music Day quotes in hindi

हंसकर जीने में ही जीत है,

आत्मा की आव़ाज ही संगीत है.

Happy World Music Day

बेजान जिन्दगी में कोई मन मीत होना चाहिए,

मन का मीत न हो तो साथ संगीत होना चाहिए.

विश्व संगीत दिवस की शुभकामनाएं

world music day importance

world music day importance

World Music Day quotes in hindi

जाने अनजाने में दुःख देना ही है दुनिया की रीत,

खुश वही है जिसने अपना साथी बनागया संगीत.

Happy World Music Day

World Music Day Status

समझ में न आये तो एक बला है,

हकीकत में संगीत एक कला है।

World Music Day images

World music day history

World music day history

मैं शब्द बनूं तुम गीत हो जाना,

अधर चुप रहे तो संगीत हो जाना।

Happy World Music Day

दुनिया संगीत की दीवानी है,

हकीकत में यही जिंदगानी है।

Happy World Music Day

World Music Day shayari

World Music Day Shayari in Hindi

पंक्षियों की चहचहाहट में छुपा है संगीत,

सूखे पत्तों की सरसराहट में छुपा है संगीत,

गिरते हुए झरने की पानी में छुपा है संगीत,

नदियों के बहते हुए पानी में छुपा है संगीत,

प्रकृति के कण-कण में छुपा है संगीत,

जो हर दिल को छू जाता है…

Happy World Music Day

World music day 2023 theme

World music day 2023 theme

बीमार मन की दवा है गीत,

आसान होता है जिन्दगी का सफ़र

अगर साथ हो संगीत.

हैप्पी वर्ल्ड म्यूजिक डे

World Music Day in hindi

संगीत जीवन का आधार है,

संगीत के बिना जीवन ही बेकार है.

विश्व संगीत दिवस की शुभकामनाएं

World music day theme

World music day theme

संगीत से जुड़ जाता है जब मन का तार,

तो जीवन में होता है सिर्फ प्यार ही प्यार.

Happy World Music Day

मेरा मन सुकून पाता है,

जब ये दिल कोई गीत गुनगुनाता है.

Happy World Music Day

World Music Day quotes in hindi

world music day 2023

world music day 2023

Music Shayari in Hindi

जिन्दगी एक संगीत है,

कोई हंसकर गाता है,

कोई रो कर जी बहलाता है।

हैप्पी वर्ल्ड म्यूजिक डे

जिसको संगीत से नहीं प्यार है,

उसका जीवन ही बेकार है।

हैप्पी वर्ल्ड म्यूजिक डे

Music Shayari in Urdu

जिन्दगी का साज़ भी क्या साज़ है,

बज रहा है और बे-आवाज़ है।

– हयात अमरोहवी

गम की ताबीर से पहले मुझे मालूम न था

मेरे अशआर को संगीत बनाने वाले

– नबील अहमद नबील

World Music Day messages in hindi

लय में डूबी हुई मस्ती भरी आवाज़ के साथ

छेड़ दे कोई ग़ज़ल इक नए अंदाज़ के साथ

– अज्ञात

वर्ल्ड म्यूजिक डे से जुड़े ऐसे ही मजेदार कोट्स के लिए हमें फॉलो करते रहें।

रितु राज
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article