लाइफस्टाइल

World Milk Day 2025: कलाकंद से रसगुल्ला तक... सिर्फ 1 गिलास दूध से बन जाती है ये 5 तरह की मिठाई, जानें Easy Recipe

Sweets Made From Milk: हर साल 1 जून को वर्ल्ड मिल्क डे मनाया जाता है। मिल्क यानी दूध हमारे स्वास्थ्य के लिए सबसे बेस्ट चीज है। वैसे तो दूध से कई सारी मिठाईयां बनती हैं। लेकिन यहां हम आपको दूध से बनने वाली टॉप 5 टेस्टी मिठाई के बारे में बता रहे हैं।

Image

top 5 sweets made from milk recipe in hindi

Sweets Made From Milk: वर्ल्ड मिल्क डे पर आपको अपने घर में दूध वाली मिठाइयां बनानी चाहिए। वैसे भी सालों से अपने देश में दूध को उबालकर, फाड़कर या गाढ़ा करके तरह-तरह की की मिठाइयां तैयार की जाती हैं। दूध में मौजूद प्रोटीन, कैल्शियम और अन्य पोषक तत्व इन्हें स्वादिष्ट के साथ-साथ सेहतमंद भी बनाते हैं। तो अगर आपको भी दूध से मिठाई बनानी है तो आप यहां से मदद ले सकते हैं। यहां दूध से बनने वाली 5 अलग-अलग तरह की मिठाइयों की रेसिपी दी गई है।

1. रसगुल्ला

सामग्री-

दूध – 1 लीटर

नींबू का रस – 2 टेबल स्पून

पानी – 4 कप

चीनी – 1.5 कप

इलायची – 2

rasgulla recipe in hindi

rasgulla recipe in hindi

विधि-

1. दूध उबालें, फिर नींबू रस डालकर फाड़ लें।

2. फटे हुए दूध को मलमल के कपड़े से छानकर छेना निकालें।

3. छेना को अच्छी तरह मसलकर चिकना करें और छोटे-छोटे गोले बना लें।

4. पानी और चीनी को उबालकर चाशनी बनाएं, उसमें छेने के गोले डालें।

5. ढककर मध्यम आँच पर 15 मिनट तक पकाएँ।

6. ठंडा होने पर परोसें।

2. खीर

सामग्री-

दूध – 1 लीटर

चावल – 1/4 कप

चीनी – 1/2 कप

इलायची – 2

केसर, ड्रायफ्रूट्स

kheer recipe in hindi

kheer recipe in hindi

विधि-

1. दूध को उबालें और उसमें भीगे हुए चावल डालें।

2. धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए पकाएं जब तक चावल नरम हो जाएं और दूध गाढ़ा हो जाए।

3. चीनी, इलायची और केसर डालें।

4. ऊपर से ड्रायफ्रूट्स डालें और ठंडा या गर्म परोसें।

3. कलाकंद

सामग्री-

दूध – 1 लीटर

नींबू रस – 1 टेबल स्पून

चीनी – 1/2 कप

इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून

घी

kalakand recipe in hindi

kalakand recipe in hindi

विधि-

1. दूध को फाड़ कर छेना बना लें और पानी निकाल दें।

2. छेना को धीमी आंच पर पैन में डालें, चीनी मिलाएँ।

3. लगातार चलाते रहें जब तक मिश्रण गाढ़ा हो जाए और पैन छोड़ने लगे।

4. घी लगे थाली में फैलाएँ, ठंडा करें और टुकड़ों में काटें।

4. मिल्क केक

सामग्री-

दूध – 2 लीटर

चीनी – 1 कप

नींबू का रस – 1 टेबल स्पून

घी – 1 टेबल स्पून

इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून

milk cake recipes in hindi

milk cake recipes in hindi

विधि-

1. दूध को उबालें और थोड़ा फाड़ने के लिए नींबू रस डालें।

2. जब दूध हल्का फटे पर पूरा न फटे, तब उसे धीमी आंच पर चलाते रहें।

3. जब मिश्रण गाढ़ा हो जाए और रंग थोड़ा बदलने लगे, तब चीनी मिलाएँ।

4. घी डालकर अच्छे से मिलाएँ।

5. थाली में फैला कर जमने दें, ठंडा करके काटें।

5. दूध पेडा

सामग्री-

मावा – 250 ग्राम

दूध – 2 टेबल स्पून

चीनी – 1/2 कप

इलायची पाउडर – 1/4 टी स्पून

घी

dudh peda recipe in hindi

dudh peda recipe in hindi

विधि-

1. मावा को कड़ाही में धीमी आंच पर भूनें।

2. दूध और चीनी मिलाकर 5–10 मिनट तक भूनें जब तक मिश्रण गाढ़ा हो जाए।

3. इलायची मिलाएँ और मिश्रण ठंडा करें।

4. हाथ में घी लगाकर छोटे गोले बनाएं और पेडे का आकार दें।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article