लाइफस्टाइल

Vishwa Hindi Diwas Wishes for Friends: दोस्तों को भेजें विश्व हिंदी दिवस 2026 की शुभकामनाएं, यहां देखें हिंदी दिवस के शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी

World Hindi Day Wishes Images, Quotes for Friends (विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं): तुलसी की रामायण है, कबीर की वाणी है, हिंदी सिर्फ भाषा नहीं, यह भारत की जिंदगानी है..​हिंदी दिवस की शुभकामनाएं। विश्व हिंदी दिवस के खास मौके पर ऐसे ही स्पेशल शुभकामना संदेश, शायरी और कोट्स से आप अपने दोस्तों को शुभकामना दे सकते हैं।

Image

Vishwa Hindi Diwas Wishes for Friends: दोस्तों को भेजें विश्व हिंदी दिवस 2026 की शुभकामनाएं, यहां देखें हिंदी दिवस के शुभकामना संदेश, कोट्स, शायरी

World Hindi Day 2026 Wishes for Friends (विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं दोस्तों को): आज विश्व हिंदी दिवस है। हर साल 10 जनवरी को यह खास दिन मनाया जाता है। यह दिन हिंदी भाषा की अंतरराष्ट्रीय पहचान, उसकी समृद्ध परंपरा और वैश्विक प्रभाव को सम्मान देने के लिए समर्पित है। इसका उद्देश्य हिंदी को केवल भारत तक सीमित न रखकर, विश्व मंच पर एक सशक्त संपर्क भाषा के रूप में स्थापित करना है। विश्व हिंदी दिवस युवाओं को हिंदी से जुड़ने और उसे आधुनिक समय के अनुरूप समृद्ध बनाने के लिए प्रेरित करता है। ऐसे में अगर आप अपने दोस्तों को विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं देना चाहते हैं तो हम आपकी मदद कर रहे हैं।

1. आओ मिलकर मनाएं हिंदी दिवस और अपनी मातृभाषा को दिल से अपनाएं।

विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

2. विविधताओं से भरे इस देश में

लगी भाषाओं की फुलवारी है,

इनमें हमको सबसे प्यारी

हिंदी मातृभाषा हमारी है।

विश्व हिंदी दिवस 2026 की मंगलकामनाएं!

Hindi Diwas Wishes Quotes Images

विश्व हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

3. हिंदी सिर्फ भाषा तक सीमित नहीं है, बल्कि यह सम्मान का भाव है। यह हमारी संस्कृति है।

हिंदी दिवस 2026 की शुभकामनाएं।

4. कबीर का गायन है हिंदी,

सरल शब्दों में कहा जाए,

तो जीवन की परिभाषा है हिंदी।

शुभ हिंदी दिवस

5. साल में एक बार नहीं, बल्कि साल में हर दिन हिंदी दिवस होना चाहिए, जिससे प्रत्येक भारतीय को हिंदी बोलने में सम्मान का अहसास हो।

हिंदी दिवस 2026 की शुभकामनाएं

6. हर कण में बसी है,

हर दिल की यह बोली है,

बिना हिंदी के तो, हर बात अधूरी है।

विश्व हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

HINDI-DIWAS2

विश्व हिंदी दिवस 2026 की बधाई

7. हिंदी वह भाषा है, जिसमें बड़े, छोटे और बराबर वाले व्यक्ति के लिए अलग-अलग शब्दों का चयन किया जा सकता है।

विश्व हिंदी दिवस 2026 की शुभकामनाएं।

8. वक्ताओं की ताकत है हिंदी,

लेखकों का अभिमान है हिंदी,

भाषाओं के माथे पर सजी,

प्यारी सी एक बिंदी है हिंदी।

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं।

9. तुलसी की रामायण है,

कबीर की वाणी है,

हिंदी सिर्फ भाषा नहीं,

यह भारत की जिंदगानी है।

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

HINDI-DIWAS7

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

10. हिंदी है हमारी आन, बान और शान, आओ इसे अपनाकर बढ़ाएं इसकी पहचान।

हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

हिंदी दिवस के खास मौके पर अपने दोस्तों को ये शुभकामना संदेश भेज उनके अंदर भी अपनी राष्ट्रभाषा के प्रति अलख जगा सकते हैं। आप चाहें तो इन विश्व हिंदी दिवस के इन शुभकामना संदेशों को अपने सोशल मीडिया अकाउंट से भी शेयर कर सकते हैं।

Suneet Singh
सुनीत सिंहauthor

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे हैं। टीवी और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों के अनुभव के साथ, सुनीत उन बहुमुखी पत्रकारों में शामिल हैं जिन्होंने न्यूजरूम और फील्ड—दोनों मोर्चों पर खुद को साबित किया है। माइक, कैमरा और एडिटिंग डेस्क तीनों से उनकी सहज जुगलबंदी ने उन्हें एक संतुलित और विश्वसनीय मीडिया प्रोफेशनल के रूप में स्थापित किया है। पिछले 10 वर्षों से सुनीत लाइफस्टाइल, लिटरेचर, सिनेमा और संस्कृति से जुड़ी गहन व विश्लेषणात्मक स्टोरीज लिखते रहे हैं और अबतक 12,000 से अधिक आर्टिकल पब्लिश कर चुके हैं। उनकी लेखन शैली गहराई, मौलिक दृष्टिकोण और रिसर्च-आधारित प्रस्तुति से पहचानी जाती है। वे विषयों की बारीकियों को पकड़कर उन्हें सरल, प्रभावी और पाठकों से जुड़ने वाली भाषा में ढालने में दक्ष हैं।

और पढ़ें
End of Article