लाइफस्टाइल

Vishwa Hindi Diwas Quotes 2026: हिंदी के सम्मान को सातवें आसमान पर ले जाएंगे ये कोट्स, देखें विश्व हिंदी दिवस कोट्स

Vishwa Hindi Diwas Quotes 2026 (विश्व हिंदी दिवस 2026), अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस: आज विश्व हिंदी दिवस है। साल 2006 से हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी के सम्मान में यह दिन प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को मनाया जाता है। विश्व हिंदी दिवस के मौके पर आप अपने करीबियों संग हिंदी के लिए लिखे गए ये खास कोट्स शेयर कर सकते हैं।

World Hindi Day Quotes Hindi Diwas Quotes

विश्व हिंदी दिवस 2026 कोट्स

World Hindi Day Quotes 2026(विश्व हिंदी दिवस 2026): हर साल की तरह इस साल भी आज 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस के तौर पर सेलिब्रेट किया जा रहा है। आज हिंदी दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है, जिसमें भारत के अलावा मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, त्रिनिदाद, अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया और खाड़ी देशों में लाखों लोग हिंदी बोलते हैं। 2026 का विश्व हिंदी दिवस खास इसलिए है क्योंकि यह हिंदी की 200 साल पुरानी यात्रा को नया आयाम देगा। डिजिटल युग में हिंदी अब सोशल मीडिया, यूट्यूब, ऑनलाइन शिक्षा और AI में मजबूत हो रही है। विश्व हिंदी दिवस के इस खास मौके पर आप अपनों को हिंदी पर स्पेशल कोट्स भेज सकते हैं। यहां देखें विश्व हिंदी दिवस के कोट्स:

Hindi Diwas Quotes (विश्व हिंदी दिवस कोट्स)

1. हिंदी दिवस है खास, करो इसका प्रचार-प्रसार।

2. हिंदी बोलो, हिंदी सीखो, हिंदी का मान बढ़ाओ।

Vishwa Hindi Diwas Quotes

विश्व हिंदी दिवस कोट्स 2026

3. देखो समझो बात हमारी, हिंदी भाषा है सबसे प्यारी।

4. एकता की जान है हिंदी, भारत की शान है हिंदी।

World Hindi Day 2026 Inspiring Quotes

5. मधुर-मधुरतम भाव है, हमारा स्वभाव है, हिन्दी विराट वृक्ष की मीठी सघन छांव है।

HINDI-DIWAS6

हिंदी दिवस के कोट्स

6. कोटि-कोटि कंठों की मधुर स्वरधारा है, हिन्दी है हमारी, हिन्दुस्तान हमारा है।

7. हिंदी है भारत की शान, इसका करो सम्मान।

8. हिंदी है हमारी आन-बान-शान, इसे देंगे हम सबको सम्मान।

9. हिंदी को सम्मान दो, अपने दिलों में स्थान दो।

Hindi Diwas Quotes images

हिंदी दिवस की शुभकामनाएं

10. हिंदी भाषा वह नदी है जो साहित्य, संस्कृति और समाज को एक साथ बहा ले जाती है।

11. हिंदी दुनिया की एकमात्र ऐसी भाषा है, जो अ अनपढ़ से शुरू होकर, ज्ञ ज्ञानी पर समाप्त होती है!

विश्व हिंदी दिवस 2026 के इन कोट्स से हम सब हिंदुस्तानी प्रेरणा ले सकते हैं कि हम अपनी राष्ट्रभाषा के गौरव और सम्मान का हमेशा ध्यान रखेंगे और इसे विश्व में उस ऊंचाई तक ले जाएंगे जिसकी ये हकदार है।

नए साल 2026 की ढेरों शुभकामनाएं। हमारे साथ देखें नए साल के खास बधाई संदेश, नए साल के संस्कृत शुभेच्छा संदेश, घर के बड़ों को हैपी न्यू ईयर कैसे कहें, न्यू ईयर विशेज फॉर हस्बैंड, वाइफ, बॉस, लव, नए साल के मोटिवेशनल बधाई संदेश, नए साल की देशभक्ति भरी विशेज। पढ़ें हैपी न्यू ईयर का जवाब कैसे दें। साथ ही देखें आज का राशिफल

Suneet Singh
Suneet Singh author

सुनीत सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में डिप्टी न्यूज एडिटर के रूप में कार्यरत हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन में स्पेशल स्टोरीज प्रोजेक्ट का नेतृत्व कर रहे ... और देखें

End of Article