लाइफस्टाइल

World Hindi Day 2023: विश्व हिंदी दिवस कब और क्‍यों मनाया जाता है, जानें इस साल की थीम और महत्‍व

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 5, 2023, 10:39 AM IST

World Hindi Day 2023 Date, Vishwa Hindi Diwas Kab Manaya Jata Hai: व‍िश्‍व ह‍िंदी द‍िवस का आयोजन हर साल जनवरी में क‍िया जाता है। ये राष्‍ट्रीय ह‍िंदी द‍िवस से अलग होता है जो क‍ि हर साल स‍ितंबर के माह में मनाया जाता है। हालांक‍ि दोनों व‍िशेष द‍िवस ह‍िंदी के प्रचार प्रसार के ल‍िए मनाए जाते हैं। यहां देखें वर्ल्‍ड ह‍िंदी डे 2023 की डेट, थीम, महत्‍व और इतिहास।

Image

World Hindi Day 2023: विश्व हिंदी दिवस कब और क्‍यों मनाया जाता है, जानें इस साल की थीम और महत्‍व

World Hindi day 2023: हर साल 10 जनवरी को पूरे विश्व में विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसे विश्व हिंदी सम्मेलन की वर्षगांठ के रूप में मनाया जाता है जिसका आयोजन पहली बार तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1975 में नागपुर में किया था। वर्ष 2006 में भारत के तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने प्रतिवर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस (Vishwa Hindi Diwas) मनाने को घोषणा की थी। तब से लेकर 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। हिंदी को भारत की राष्ट्रभाषा का दर्जा द‍िया गया है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार भारत में हिन्दी बोलने वालों की संख्या 43.63 फीसदी है जो देश की सभी भाषाओं में सवार्धिक है।

विश्व हिंदी दिवस के अवसर पर केंद्र व राज्य सरकार द्वारा सरकारी कार्य को हिन्दी में करने का संकल्प लिया जाता है (How Hindi Day is celebrated) और हिंदी को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों का संचालन किया जाता है। इस मौके पर जगह जगह निबंध प्रतियोगिता, सेमिनार, वाद विवाद, बैठक का आयोजन होता है। ह‍िंदी की ताकत का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है क‍ि बच्‍चा, बडा द‍िन, अच्‍छा, सूर्य नमस्‍कार जैसे शब्‍द ऑक्‍सफॉर्ड ड‍िक्‍शनरी में शाम‍िल क‍िए गए हैं।

World Hindi Day 2023

Event/आयोजनWorld Hindi Day 2023
Also Known in Hindi व‍िश्‍व ह‍िंदी द‍िवस
World Hindi Day 2023 10 January 2023
Day Tuesday/ मंगलवार
World Hindi Day 2023 ThemeLast Year it was: To make Hindi a part of public opinion, although it does not necessarily mean that one has to leave their mother tongue
World Hindi Day 2023 Theme in Hindi2022 में यह थीम लोगों को उनकी मातृ भाषा से दूर क‍िए ब‍िना ह‍िंदी को लोक-मत की भाषा बनाना थी। इस साल की थीम की घोषणा अभी नहीं हुई है।

How are World Hindi Day and Hindi Day Different

विश्व हिंदी दिवस (World Hindi Day) 10 जनवरी को मनाया जाता है जबकि 14 सितंबर को हिंदी दिवस (Hindi Day) मनाया जाता है। दोनों का उद्देश्य और इसके पीछे का इतिहास अलग अलग है।

विश्व हिंदी दिवस मनाने का उद्देश्य (Why world Hindi Day is Celebrated)

विश्व हिंदी दिवस का उद्देश्य हिंदी भाषा का वैश्विक स्तर पर प्रचार प्रसार करना और संयुक्त राष्ट्र में हिन्दी को आधिकारिक भाषाओं की सूची में शामिल करना है। इसके साथ अंतरराष्ट्रीय संबंधों को मजबूत करने और विभिन्न देशों और क्षेत्रों के लोगों को एक साथ लाने के उद्देश्य से विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

भारत के अलावा क‍िन देशों में बोली जाती है हिंदी

हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा है। भारत के अलावा नेपाल, सूरीनाम, मॉरीशस , त्रिनिदाद, टोबैगो, गुयाना और फिजी में हिन्दी राजभाषा है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल author

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच ए... और देखें

End of Article