लाइफस्टाइल

World Hindi diwas 2023: फारसी से निकला है 'हिंदी' नाम, देश में करीब 50 करोड़ लोग बोलेते है हिंदी

  • Authored by: कुलदीप राघव
  • Updated Jan 5, 2023, 10:10 AM IST

World Hindi diwas 2023: हर साल 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है। प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ। तभी से विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है।

Image

World Hindi diwas 2023: फारसी से निकला है 'हिंदी' नाम, देश में करीब 50 करोड़ लोग बोलेते है हिंदी

World Hindi Day 2023 Lesser known facts about Hindi: हर साल 10 जनवरी को विश्व हिन्दी दिवस मनाया जाता है। विश्व में हिन्दी का विकास करने और इसे प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से विश्व हिन्दी सम्मेलनों की शुरुआत की गई और प्रथम विश्व हिन्दी सम्मेलन 10 जनवरी 1975 को नागपुर में आयोजित हुआ। उसके बाद से लगातार 'विश्व हिन्दी दिवस' 10 जनवरी को मनाया जाने लगा। हिंदी भाषा का प्रयोग भारत के लगभग आधे क्षेत्र में किया जाता है, फिर भी लोग हिंदी भाषा के बारे में कुछ रोचक तथ्यों से अनजान हैं। आइये जानते हैं इस भाषा के बारे में कुछ खास बातें-

Interesting Facts about Hindi Language

फारसी से निकला है 'हिंदी' नाम

हिंदी नाम फारसी भाषा से निकला है। हिंदी का अर्थ है सिंधु नदी की भूमि। फारसियों द्वारा सिंधु नदी के किनारे रहने वाले लोगों को हिन्दू और उनके द्वारा बोली जाने वाली भाषा को हिन्दी कहा जाने लगा।

हिंदी से लिए गए अंग्रेजी के शब्द

अंग्रेजी शब्द जैसे अवतार, बंगला, गुरु, जंगल, खाकी, कर्म, लूट, मंत्र, निर्वाण, पंच, पजामा, शर्बत, शैम्पू, ठग, आंधी और योग हिंदी भाषा से लिए गए हैं।

विश्व हिंदी दिवस और राष्ट्रीय हिंदी दिवस

साल में दो बार हिंदी दिवस मनाया जाता है- 10 जनवरी और 14 सितंबर। 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है और 14 सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस होता है।

राजकीय भाषा है हिंदी

14 सितंबर 1949 को देवनागरी लिपि हिंदी को भारत की राजभाषा तौर पर स्वीकार किया गया था। वहीं, 26 जनवरी 1950 को संविधान के अनुच्छेद 343 में हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दी गई थी। हिंदी राष्ट्रीय नहीं बल्कि राजकीय भाषा है।

50 करोड़ लोग बोलेते है हिंदी

भारत में वर्तमान में करीब 50 करोड़ लोग हिंदी भाषा का प्रयोग करते हैं। हिंदी को दुनिया की तीसरी सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा माना जाता है। दुनिया भर में करीब 60 करोड़ लोग हिंदी बोलते हैं।

इन देशों में बोली जाती हैं हिंदी

भारत के अलावा मॉरीशस, फिजी, सूरीनाम, गुयाना, त्रिनिदाद और टोबैगो और नेपाल जैसे देशों में भी हिंदी का काफी प्रचलन है।

पहला हिंदी टाइपराइटर

आपको बता दें कि 1930 में पहली बार हिंदी का टाइपराइटर बना था। उसे पहले अंग्रेजी में ही टाइप होता था। हिंदी का पत्राचार हाथ से लिखा होता था।

बिहार ने मारा मोर्चा

बिहार राज्य ने 1981 में सबसे पहले हिंदी को राज्य की ऑफिशियल भाषा का दर्जा दिया। बिहार में उर्दू को रिप्लेस कर हिंदी को ये दर्जा दिया गया।

पहली हिंदी कविता

अमीर खुसरो पहले कवि थे जिन्होंने हिंदी भाषा में कविता कंपोज की और रिलीज की।

कुलदीप राघव
कुलदीप राघवauthor

कुलदीप राघव प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में 13 वर्षों से अधिक अनुभव का रखने वाले पत्रकार हैं। टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में वह एजुकेशन सेक्शन को लीड कर रहे हैं। एजुकेशन सेक्टर की गहरी समझ और लगातार फील्ड-ओरिएंटेड रिपोर्टिंग के कारण कुलदीप इस बीट के भरोसेमंद पत्रकारों में गिने जाते हैं। वे स्कूल और उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाएं, एडमिशन और काउंसलिंग प्रोसेस, स्कॉलरशिप, करियर गाइडेंस, जॉब अलर्ट, स्किल डेवलपमेंट और युवाओं से जुड़े सामाजिक-शैक्षणिक मुद्दों पर तथ्यात्मक और आसान भाषा में खबरें पब्लिश करते हैं। कुलदीप ने अब तक 18,000 से अधिक बाइलाइन स्टोरीज लिखी हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, विश्लेषण, डेटा आधारित रिपोर्ट्स और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article