World Food Safety Day 2024 Quotes, Slogan, Poster, Status, Images in Hindi: आज 7 जून है। हर साल इस तीरख को वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे (World Food Safety Day) मनाया जाता है। वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे हर किसी के लिए बेहद महत्वपूर्ण दिन है। दरअसल इस दिन दुनियाभर के लोगों को खराब खाने के खतरों और उससे होने वाली बीमारियों के प्रति जागरुक किया जाता है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया में 10 में से हर एक व्यक्ति खराब भोजन खाने के बाद बीमार पड़ जाता है। इसी जागरूरता को फैलाने के मकसद से विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाया जाता है। संयुक्त राष्ट्र संघ (UN) ने हर किसी के लिए खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने, इसके महत्व को समझने और इसके खिलाफ खतरे के प्रति लोगों को सजग बनाने के लिए 7 जून को वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे घोषित किया था।
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस का अवसर हमें याद दिलाता है कि हम जो भोजन करते हैं वह स्वच्छ और सुरक्षित होना चाहिए अन्यथा यह हमारे स्वास्थ्य के लिए खतरा हो सकता है। इस दिन दुनियाभर के तमाम देशों में अलग-अलग तरह के कार्यक्रम होते हैं। वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे पर आप ऐसे बेहतरीन कोट्स से अपने दोस्तों, सहकर्मियों और करीबियों को खाद्य सुरक्षा के प्रित जागरुक कर सकते हैं।
World Food Safety Day Slogan, Quotes in Hindi
1. अच्छा भोजन एक अच्छी बात के साथ समाप्त होता है - जेफ्री नेबर
2. खाद्य सुरक्षा में खाद्य श्रृंखला की सारी चीजें शामिल हैं -माइक जोहान्स
3. जब मेरी थाली में कम खाना होता है तो मैं एक बेहतर इंसान होता हूं — एलिजाबेथ गिल्बर्ट
4. मुझे बताओ कि तुम क्या खाते हो, और मैं तुम्हें बताऊंगा कि तुम क्या हो - एंथेल्मे ब्रिलैट-सावरिन
World Food Safety Day Quotes in Hindi
1. तेरा भोजन तेरी औषधि हो, और तेरी औषधि तेरा भोजन — हिप्पोक्रेट्स
2. सभ्यता पर्याप्त खाद्य आपूर्ति के बिना विकसित नहीं हो सकती थी और न ही यह जीवित रह सकती है - नॉर्मन बोरलॉग
3. स्वस्थ रहने और स्वस्थ दिखने के लिए आपको स्वस्थ खाना चाहिए और स्वस्थ रहना चाहिए - मॉर्गन स्परलॉक
4. लोगों को रसोई में वापस लाएं और प्रसंस्कृत भोजन और फास्ट फूड की ओर रुझान का मुकाबला करें -एंड्रयू वेइला
World Food Safety Day Wishes in Hindi | विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2024
1. भोजन से हमें पोषण मिलता है लेकिन कभी-कभी यह हमें बीमारियाँ देता है। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की शुभकामनाएं।
2. आपका भोजन जितना होगा सादा,
आपके शरीर में रोग होगा उससे भी आधा
जन जन को नींद से जगाएंगे, विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाएंगे।
विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस!
3. भोजन की बर्बादी को कम करना पैसे बचाने, दुनिया को खिलाने में मदद करने का एक बेहतर तरीका है। आपको खाद्य सुरक्षा दिवस की शुभकामनाएं।
4. पैकट की चीजों को खाना करें बंद,
यह शरीर में बीमारियों को बढ़ाता है मंद-मंद.
हमारे भोजन की सुरक्षा हमेशा भोजन के स्वाद से पहले आती है>
5. खाने में मिलावट और खाने में मिलावट कुछ ऐसी चीजें हैं जिनके बारे में हम अक्सर पढ़ते तो हैं लेकिन भूल भी जाते हैं। जागरूक रहें और विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस मनाएं।
और अंत में आपसे यही कहना चाहेंगे कि आपको हमेशा यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आप जो भोजन कर रहे हैं वह पूरी तरह से सुरक्षित और उपभोग के लिए उपयुक्त है। आपको विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं।
