लाइफस्टाइल

World Food Day 2023: क्यों मनाया जाता है विश्व खाद्य दिवस? क्या है इसका इतिहास और महत्व, जानें इस साल की थीम

World Food Day 2023: हर साल की तरह इस साल भी 16 अक्टूब यानी आज विश्व खाद्य दिवस (World Food Day) मनाया जा रहा है। आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के संस्थापना दिवस की स्थापना हुई थी।

Image

World Food Day 2023

World Food Day 2023: हर साल की तरह इस साल भी 16 अक्टूब यानी आज विश्व खाद्य दिवस (World Food Day) मनाया जा रहा है। आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र (United Nations) के खाद्य एवं कृषि संगठन (FAO) के संस्थापना दिवस की स्थापना हुई थी। इसी वजह से हर साल 16 अक्टूबर को विश्व खाद्य दिवस (World Food Day)सेलिब्रेट किया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का मुख्य उद्देश्य वैश्विक भुखमरी का खात्मा करना है ताकि दुनिया का कोई भी इंसान भूखा ना रहे। बता दें कि हर साल खाने की कमी के कारण लाखों लोग अपनी जान गंवा देते हैं। ऐसे में विश्व खाद्य दिवस के जरिए लोगों के बीच जागरूकता फैलाई जाती है।

क्या है विश्व खाद्य दिवस इतिहास - World Food Day History

विश्व खाद्य दिवस की शुरुआत सबसे पहले 1945 में रोम हुई थी। ‘खाद्य एवं कृषि संगठन’ (Food and Agriculture Organization, FAO) द्वारा इसकी स्थापना की गई थी। साल 1981 से हर साल विश्व खाद्य दिवस मनाया जाता है।

क्या है विश्व खाद्य दिवस का महत्व - World Food Day Significance

विश्व खाद्य दिवस को सेलिब्रेट करने का मुख्य उद्देश्य वैश्विक भुखमरी को खत्म करना है। हर साल खाना न मिलने से लाखों लोगों की मौत हो जाती है। विश्व खाद्य दिवस के मौके पर कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और लोगों के बीच जागरूकता फैलाई जाती है। इस दिन लोगों को खाना भी बांटा जाता है।

विश्व खाद्य दिवस 2023 की थीम - World Food Day 2023 theme

विश्व खाद्य दिवस को सेलिब्रेट करने के लिए हर साल एक थीम निर्धारित की जाती है। इस साल की थीम water is life water is food है।

ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2023 में भारत का स्थान

ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2023 में भारत 125 देशों में से 111 वें स्थान पर है। वहीं इस मामले में भारत के पड़ोसी देश इस मामले में बेहतर मालूम होते हैं। ग्लोबल हंगर इंडेक्स 2023 में पाकिस्तान (102वें), बांग्लादेश (81वें), नेपाल (69वें) और श्रीलंका (60वें) स्थान पर है जो इस बात को साफ दर्शाता है कि भारत की तुलना में यहां भुखमरी से कम लोगों की जान जाती है।

TNN Lifestyle Desk
TNN लाइफस्टाइल डेस्क author

अगर आप फैशनिस्टा हैं और फैशन की दुनिया के बेताज बादशाह बनना चाहते हैं या फिर लाइफस्टाइल से जुड़ी कोई भी रोचक खबरों को पढ़ना चाहते हैं तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा। यहां ना केवल आपको सीजन के फैशन ट्रेंड्स बल्कि घर को सजाने से लेकर हेल्थ टिप्स तक की सभी जानकारियां मिलेगी। तो आप भी टाइम्स नाउ नवभारत के लाइफस्टाइल सेक्शन से जुड़ें और रोजाना नए नए आइडियाज के साथ अपनी लाइफ को बनाएं मजेदार।

और पढ़ें
End of Article