लाइफस्टाइल

Relationship Tips: पार्टनर की इन आदतों को पसंद नहीं करती हैं लड़कियां, आज ही कर लें सुधार

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 5, 2022, 07:51 PM IST

Relationship Tips: किसी भी रिश्ते को बनाने और बिगाड़ने के लिए इंसान की कुछ आदतें जिम्मेदार होती हैं। लड़कों में कुछ ऐसी आदतें होती हैं, जो लड़कियों को बिल्कुल पसंद नहीं आती हैं। जिस कारण उनके रिलेशनशिप में कई उतार चढ़ाव आते हैं।

Image

Relationship Tips: पार्टनर की इन आदतों को पसंद नहीं करती हैं लड़कियां, आज ही कर लें सुधार

KEY HIGHLIGHTS
  • लड़कियों को पसंद नहीं होता लड़कों का गंदगी पसंद होना
  • लड़कों का फ्लर्ट करने से भी टूट सकता है रिश्ता
  • आपकी पार्टनर को आपसे दूर कर सकता है झूट बोलना


Relationship Tips: किसी भी रिश्ते की शुरुआत पसंद-नापसंद जानने से ही होती है। इसके साथ ही जब हमें किसी की सोच, विचार, पर्सनैलिटी और आदतें पसंद आती है, तभी रिश्ता आगे बढ़ता है। वहीं, कुछ आदतें ऐसी भी होती हैं, जो आपका रिश्ता टूटने की वजह बनती है। आज हम आपको ऐसी ही कुछ आदतों के बारे में बताने जा रहे हैं जो किसी भी महिला को पसंद नहीं आती है। अगर लड़कों में इस तरह की आदतें हों, तो उनकी पार्टनर उनसे दूरी बना लेती हैं और बाद में रिश्ता खत्म होने की कगार पर आ जाता है। तो चलिए जानते हैं इन आदतों के बारे में-

महिलाओं की इज्जत न करना

किसी भी महिला को ये बिल्कुल पसंद नहीं होता कि उनका पार्टनर उनके या अन्य महिलाओं के साथ बदतमीजी करे या उनका सम्मान न करे। लड़कियां ऐसे लड़कों से उनके गुड लुक्स के बावजूद दूर रहना पसंद करती हैं।

झूठ बोलना

जो लड़के झूठ बोलते हैं, ऐसे लड़कों से भी लड़कियों कोसों दूर रहती हैं। दरअसल, किसी भी रिश्ते की नींव विश्वास होती है और अगर कभी कोई व्यक्ति किसी रिश्ते में झूठ का सहारा लेता है, तो वह उस विश्वास को तोड़ देता है, जिससे रिश्ता भी खत्म हो जाता है।

गंदगी में रहना

कुछ लड़कियों को हाइजीन बहुस पसंद होती है। ऐसे में अगर उनका पार्टनर थोड़ा आलसी और गंदगी पसंद होता है, तो ये भी आपकी पार्टनर को आपसे दूर कर सकता है। इसलिए अगर आप चाहते हैं कि रिश्ता हमेशा के लिए बरकरार रहे, तो थोड़ा साफ-सफाई पर भी ध्यान दें।

फ्लर्ट करने की आदत

लड़कों के फ्लर्ट करने की आदत भी लड़कियों को पसंद नहीं होती है। यदि आप किसी रिश्ते में रहते हुए अन्य लड़की से फ्लर्ट करते हैं, तो ये दिखाता है कि आप अपनी पार्टनर को लेकर सीरीयस नहीं हैं और ऐसा करना आपके रिश्ते को बर्बाद कर सकता है।

(डिस्क्लेमर: प्रस्तुत लेख में सुझाए गए टिप्स और सलाह केवल आम जानकारी के लिए हैं और इसे पेशेवर सलाह के रूप में नहीं लिया जा सकता।)

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article