लाइफस्टाइल

Winter Skincare Routine: रूखी-बेजान नहीं सर्दियों में भी मुलायम रहेगी स्किन.. बस फॉलो करें ये वाला स्किनकेयर रूटीन

Winter Skincare Routine (सर्दियों के लिए स्किनकेयर रूटीन): सर्दियों शुरु हो गई हैं, ऐसे में सबसे ज्यादा रूखी और बेजान स्किन की होती है। खासतौर से उन लोगों को जिनकी पहले से ही ड्राई स्किन है, ऐसे में अगर आप भी इन सर्दियों में सॉफ्ट स्किन चाहते हैं तो ये वाला स्किनकेयर रूटीन बेस्ट हो सकता है।

Image

Winter skincare routine for dry skin in Hindi

Winter Skincare Routine (सर्दियों के लिए स्किनकेयर रूटीन): हल्की हल्की सर्दी की शुरुआत हो चुकी है, ऐसे में बढ़ती सर्दियों के साथ फटती हुई स्किन की दिक्कत बहुत ही ज्यादा आम हो जाती है। खासतौर से ड्राई स्किन वाले लोगों के लिए तो रूखी बेजान स्किन और परेशानी की बात हो सकती है। ऐसे में अगर आप भी इन सर्दियों में अपनी स्किन को टॉप प्रोटेक्शन देना चाहते हैं, तो आपके लिए ये वाला स्किनकेयर रूटीन फॉलो करना बेस्ट हो सकता है। यहां देखें ड्राई स्किन के लिए ब्यूटी स्किन केयर टिप्स इन हिंदी।

ड्राई स्किन के लिए स्किनकेयर रूटीन, Winter Skincare routine for Dry Skin

गर्म पानी से मुंह न धोएं

सर्दियों में हम गर्म पानी से नहाने के साथ साथ मुंह भी उसी से धो लेते हैं। जो आपकी स्किन के लिए बहुत ही ज्यादा खराब होता है। तो ड्राई स्किन वाले लोग पहले तो गर्म पानी से मुंह न धोएं।

घी लगाएं

घी स्किन को मुलायम करने के लिए नेचुरल घरेलू और रामबाण नुस्खा हो सकता है। घी में ओमेगा 3 फैटी एसिड होता है, जो आपके चेहरे को अंदर से हील करता है। तो सर्दियों में कटी फटी स्किन की दिक्कत तो खुजली भी दूर हो जाएगी।

नारियल तेल

वहीं रात को सोने से पहले आपको अच्छी स्किन के लिए देसी नारियल का तेल भी लगाना चाहिए। दरअसल, नारियल तेल में हेल्दी फैट होने के साथ मॉइस्चराइजिंग गुण होता है। इसके अलावा ये एंटी बैक्टीरियल और एंटी फंगल भी है जो कि स्किन को अंदर से हेल्दी रखता है और ड्राई स्किन की समस्या को कम करता है।

एलोवेरा का इस्तेमाल

एलोवेरा का इस्तेमाल भी आपकी स्किन के लिए शानदार हो सकता है। आप सर्दियों में एलोवेरा स्क्रब यूज करें तो ड्राई स्किन की समस्या झटपट दूर हो जाएगी। ये पहले चेहरे पर जमा डेड सेल्स को सफाया करता है और फिर स्किन पोर्स को अंदर से सांस लेने में मदद करता है। फिर इसमें नमी को लॉक करता है और ड्राई स्किन की समस्या से छुटकारा दिलाता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article