Latest Chick Design for Windows in Summer: जैसे ही गर्मी का मौसम शुरू होता है, लोग अपने घरों को ठंडा और आरामदायक बनाए रखने के लिए अलग-अलग उपाय करने लगते हैं। जिसमें एयर कंडीशनर, कूलर और पंखों के इस्तेमाल के अलावा एक पारंपरिक तरीका भी शामिल है। घर की खिड़कियों और बालकनी में चिक लगवाना घर को ठंडा रखने का एक एक पारंपरिक तरीका है जो आज भी काफी लोकप्रिय है।
चिक यानी बांस, लकड़ी या कपड़े से बनी पर्दे जैसी संरचना, जो धूप और गर्म हवा को काफी हद तक रोकने का काम करती है। पहले के समय में चिक केवल साधारण डिजाइन में मिलती थी, लेकिन आज मार्केट में इसकी कई मॉडर्न और स्टाइलिश डिजाइन मौजूद हैं। यही वजह है कि चिक अब सिर्फ गर्मी से बचाव का साधन नहीं, बल्कि घर की सजावट का हिस्सा भी बन चुकी है। आइए देखते हैं चिक के लेटेस्ट डिजाइन...
गर्मी में क्यों लगवाते हैं चिक?
गर्मियों में सूरज की तेज धूप सीधे घर के अंदर आने लगती है, जिससे कमरे जल्दी गर्म हो जाते हैं। ऐसे में चिक धूप और गर्म हवा को सीधे अंदर आने से रोकती है। जिससे कमरे और घर का तापमान काफी हद तक ठंडा बना रहता है। कई लोग कूलर और पंखे के सामने भी चिक का इस्तेमाल करते हैं।
चिक के लेटेस्ट डिजाइन
आप अपने घर के इंटीरियर के हिसाब से भी चिक का चुनाव कर सकते हैं। यदि आपके घर में लड़की के फर्नीचर का इस्तेमाल हुआ है, तो बांस की चिक आपके लिए बेस्ट रहेगी।

बांस की चिक
इसके अलावा आजकल बाजार में प्रिंटेड चिक भी मौजूद है, जिसमें हल्की रोशनी घर के अंदर जाती है, और गर्म हवा से भी बचाव होता है। इससे कमरे में उजाला बना रहता है।

प्रिंटेड चिक
आज रोल अप स्टाइल चिक भी काफी ट्रेंड में हैं। इन्हें लगाना और इस्तेमाल करना काफी आसान है। इससे कमरे में जरूरत के हिसाब से लाइट को मैनेज किया जा सकता है।

रोल-अप स्टाइल चिक
चिक लगवाने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?
यदि आप घर में चिक लगवाने की सोच रहे हैं, तो कुछ बातों को ध्यान में रखें। इसमें सबसे पहले खिड़की या बालकनी के आकार के अनुसार सही साइज की चिक चुनें। इसके अलावा अच्छी क्वालिटी का मटेरियल लें, ताकि यह लंबे समय तक टिक सके।
परंपरा और आधुनिकता का मेल
चिक आधुनिकता और परंपरा का परफेक्ट मेल है। यह घर आपके घर को ठंडा रखने के साथ-साथ आपके घर को एक आकर्षक सजावट भी देता है। कई लोग चिक गर्मी से बचाव के लिए लगवाते हैं, तो कुछ लोग घर को स्टाइलिश दिखाने के लिए चिक लगवाते हैं।
