लाइफस्टाइल

क्यों मनाया जाता है वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे, जानें क्या है इसका इतिहास और महत्व

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jun 7, 2024, 06:34 AM IST

World Food Safety Day Date and History: हर साल की तरह इस साल भी 7 जून यानी आज वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे सेलिब्रेट किया जा रहा है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य खराब खाने से होने वाले नुकसान को कम करने और उसे पकड़ने के लिए वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे सेलिब्रेट किया जाता है।

Image

World Food Safety Day 2024

World Food Safety Day Date and History:

हर साल 7 जून को वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे मनाया जाता है। इस दिन को सेलिब्रेट करने का उद्देश्य लोगों में खाने के प्रति सुरक्षा का महत्व बताना है। इस दिन को मनाने की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा की गई थी। संयुक्त राष्ट्र संघ ने दुनियाभर में खाद्य सुरक्षा सुनिश्चित करने,खाद्य के महत्व को बताने और लोगों को खाद्य सुरक्षा के लिए बढ़ते खतरे के प्रति जागरूक करने के लिए 7 जून को वर्ल्ड सेफ्टी मनाने की घोषणा की थी। बता दें कि हर साल भुखमरी के कारण दुनियाभर में लाखों लोगों की जान चली जाती है। इसी को देखते हुए वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे मनाने की शुरुआत हुई थी। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और संयुक्त राष्ट्र का खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) इस दिन को मनाने के लिए कई देशों और अन्य संगठनों के साथ मिलकर काम करते हैं। वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे इसलिए सेलिब्रेट किया जाता है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि जो भोजन हम खाते हैं वह हमारे स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है।

क्या है वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे का इतिहास - History of World Food Safety Day

वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे की स्थापना संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा दिसंबर 2018 में की गई थी। इसे पहली बार 7 जून, 2019 को मनाया गया था। इस दिन का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूकता बढ़ाना है ताकि लोगों को फूड पॉइजनिंग से बचाया जा सके। खाद्य सुरक्षा यह सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण है कि जो भोजन हम खाते हैं वह हमारे स्वास्थ्य को नुकसान न पहुं चाए। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और संयुक्त राष्ट्र का खाद्य और कृषि संगठन (एफएओ) इस दिन को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे का महत्व - Importance of World Food Safety Day

खाद्य सुरक्षा एक बेहद गंभीर मुद्दा है जो सभी को प्रभावित करता है। असुरक्षित भोजन विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। खराब खाना खाने की वजह से गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याओं से लेकर गंभीर बीमारियों तक और यहां तक व्यक्ति की मौत भी हो जाती है। इसलिए फूड सेफ्टी बेहद जरूरी है। इस बारे में लोगों को सचेत और जागरूक करने के लिए वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे को दुनिया भर के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे 2024 थीम - World Food Safety Day 2024 Theme

वर्ल्ड फूड सेफ्टी डे 2024 की थीम 'खाद्य सुरक्षा: अप्रत्याशित के लिए तैयारी (Food Safety: Prepare for the Unexpected) है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article