लाइफस्टाइल

World Earth Day 2025: 22 अप्रैल को ही क्यों मनाया जाता है विश्व पृथ्वी दिवस, जानें इतिहास, महत्व और इस साल की थीम

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Apr 22, 2025, 06:19 AM IST

हर साल की तरह इस साल भी 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है। इसका उद्देश्य पर्यावरण की संरक्षण करना है। यहां आज जानेंगे कि क्या है विश्व पृथ्वी दिवस का इतिहास, क्यों मनाया जाता है विश्व पृथ्वी दिवस और क्या है इस साल की थीम।

Image

World Earth Day 2025

विश्व पृथ्वी दिवस हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है। यह दिन पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने और लोगों को पृथ्वी की देखभाल करने के लिए प्रेरित करने के लिए समर्पित है। इसे अंतर्राष्ट्रीय मातृ पृथ्वी दिवस के रूप में भी जाना जाता है। विश्व पृथ्वी दिवस मनाने का विचार पहली बार 1969 में यूनेस्को सम्मेलन में शांति कार्यकर्ता जॉन मैककोनेल ने रखा था। इसका मुख्य उद्देश्य पृथ्वी की रक्षा करना था। पहली बार 22 अप्रैल, 1970 को संयुक्त राज्य अमेरिका में पृथ्वी दिवस मनाया गया। 1990 में डेनिस हेस ने इसे विश्व स्तर पर मनाने का प्रस्ताव रखा, जिसमें 141 देशों ने भाग लिया। 2016 में पृथ्वी दिवस को जलवायु संरक्षण के लिए समर्पित कर दिया गया।

विश्व पृथ्वी दिवस का महत्व

विश्व पृथ्वी दिवस का उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व को समझाना, प्रदूषण कम करना और ऊर्जा सहित संसाधनों की खपत को रोकना है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि पृथ्वी केवल मनुष्यों का ही नहीं, बल्कि अनगिनत जीव-जंतुओं और वनस्पतियों का भी घर है और हमें इसका सम्मान करना चाहिए और इसकी रक्षा करनी चाहिए।

विश्व पृथ्वी दिवस 2025 थीम

विश्व पृथ्वी दिवस 2025 की थीम "हमारी शक्ति, हमारा ग्रह" (Our Power, Our Planet) है। इस थीम का मुख्य उद्देश्य नवीकरणीय ऊर्जा के लिए वैश्विक समर्थन जुटाना और 2030 तक स्वच्छ बिजली उत्पादन को तीन गुना बढ़ाना है। यह लक्ष्य वैश्विक तापमान को 1.5°C से अधिक बढ़ने से रोकने के लिए आवश्यक माना जा रहा है।

पृथ्वी दिवस मनाने में कैसे योगदान दे सकते हैं

प्लास्टिक के इस्तेमाल को कम करें।

पुनर्चक्रण (रिसाइकिल) करने पर जोर दें।

जब बिजली की आवश्यकता न हो तो लाइट और पंखे बंद कर दें।

प्लास्टिक कचरे को रिसाइकिल करें और पर्यावरण के लिए सुरक्षित चीजों का अधिक उपयोग करें।

पेड़-पौधे लगाएं और पर्यावरण को हरा-भरा रखें।

प्रदूषण कम करें और नदी-नालों में गंदगी न डालें।

जिन चीजों की जरूरत न हो उन्हें न खरीदें।

पानी बचाएं और आवश्यकता न होने पर इसे न बहाएं।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article