लाइफस्टाइल

सिर ढककर ही घर से क्यों निकलते हैं Amitabh Bachchan, क्या छिपाने की कोशिश कर रहे हैं बिग बी, जानें सच फैशन या कुछ और

83 की उम्र में Amitabh Bachchan अपने स्टाइल के साथ एक्सपेरिमेंट करते रहते हैं। उनके सिर का बंडाना भी काफी ट्रेंड में रहा है। आखिर इस खास फैशन के पीछे क्या वजह है, सिर पर कपड़ा क्यों बांधते हैं अमिताभ

Image

Why Does Amitabh Bachchan Wear Bandana

बॉलीवुड के बिग बी Amitabh Bachchan 83 की उम्र में भी अपने स्टाइल के साथ कुछ न कुछ नया ट्राय करते रहते हैं। उनके कूल, फैशनेबल और फंकी लुक्स काफी सुर्खियों में रहते हैं। उनका एक लुक जो सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है, वो है बंडाना वाला लुक। जो दर्शाता है कि, कैसे कभी कभी एक छोटा सा स्टाइल एलिमेंट भी पूरे लुक की पहचान बन जाता है। एयरपोर्ट से लेकर कैजुअल आउटिंग तक, बिग बी अक्सर सिर पर बंडाना, कैप या बीनि में नजर आते हैं।

बिग बी का यह अंदाज सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि एक सिग्नेचर स्टाइल बन चुका है, जिसे फैंस भी खूब नोटिस करते हैं। दिलचस्प बात यह है कि मौसम चाहे गर्मी का हो या सर्दी का, उनका यह हेड कवर लुक लगभग हर बार देखने को मिलता है। यही वजह है कि लोगों के मन में सवाल उठता है, क्या यह सिर्फ ट्रेंड है या इसके पीछे कोई खास कारण छिपा है? दरअसल, इस स्टाइल के पीछे एक स्मार्ट और प्रैक्टिकल सोच काम करती है, जो कम्फर्ट और पर्सनल स्टाइल दोनों को बैलेंस करती है। देखें आखिर अमिताभ बच्चन सिर पर कपड़ा क्यों बांधते है।

क्यों सिर पर बंडाना पहनते हैं अमिताभ

Amitabh Bachchan के लिए बंडाना या कैप अब एक आदत से बढ़कर पहचान बन चुका है। यह उनके कैजुअल लुक को एक खास एज देता है, जिससे सिंपल आउटफिट भी तुरंत स्टाइलिश दिखने लगता है। लेकिन उनके बंडाना पहनने की वजह केवल फैशन नहीं है।

Amitabh Bachchan Hair

Amitabh Bachchan Hair

Amitabh Bachchan अक्सर बंडाना, कैप या बीनि इसलिए पहनते हैं क्योंकि यह उनके लिए एक कंफर्टेबल और स्टाइलिश विकल्प है। शूटिंग के दौरान कई एक्टर्स विग या हेयर पैच का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन ऑफ-स्क्रीन वे उससे बचना पसंद करते हैं। वैसे ही अमित जी भी जब विग नहीं पहनते हैं, तब उन्हें बंडाना पहनना पसंद है।

उम्र के साथ बदलता स्टाइल

समय के साथ हर किसी का लुक बदलता है, लेकिन उसे किस तरह अपनाया जाए, यह असली स्टाइल सेंस दिखाता है। बिग बी का अंदाज यही सिखाता है कि बदलाव को भी ट्रेंड में बदला जा सकता है। हुडी, जैकेट, स्नीकर्स और ऊपर से बंडाना वाला यह कॉम्बिनेशन Amitabh Bachchan को एक फ्रेश और यंग वाइब देता है। यह दिखाता है कि ट्रेंड्स को अपनाने की कोई उम्र नहीं होती।

अक्सर सोशल मीडिया पर सवाल उठते हैं कि क्या वह कुछ छिपा रहे हैं। तो बता दे कि, असल में यह छिपाने से ज्यादा चुनने की बात है। अमिताभ बच्चन अपना गंजपन छिपाने के लिए नहीं, एक ऐसा आरामदायक और कॉन्फिडेंट स्टाइल कैरी करते हैं, जो उन्हें सूट करता है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक जीवनशैली से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें युवा और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 2,500 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article