लाइफस्टाइल

बरसात में क्यों सड़ जाते हैं नाखून? जानें Nails को इंफेक्शन से बचाने के आसान टिप्स

  • Authored by: Ritu raj
  • Updated Jul 8, 2025, 11:23 AM IST

Nail Care Tips: बरसात के मौसम में नमी बढ़ने से नाखूनों में फंगल इन्फेक्शन होने का खतरा रहता है, जिससे नाखून सड़ सकते हैं। लेकिन कुछ तरीके अपनाकर आप अपने नाखूनों को सड़ने से बचा सकते हैं। चलिए जानते हैं किन बातों का रखें ध्यान।

Image

बरसात में क्यों सड़ जाते हैं नाखून? (Image Source: istock)

Nail Care Tips: बारिश के मौसम में नमी की वजह से स्किन से जुड़ी तमाम तरह की समस्याएं होने लगती है। लेकिन कई बार नाखूनों में फंगल इंफेक्शन का भी खतरा बढ़ जाता है। बरसात में मौसम में नाखून सड़ जाते हैं। ऐसे में बरसात के मौसम में नाखूनों की देखभाल करना बेहद जरूरी है। अगर इसकी सही देखभाल न की जाए तो बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। नाखूनों को सड़ने से बचाने के लिए कुछ जरूरी टिप्स फॉलो करना बेहद जरूरी है। यहां हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप नाखूनों को सड़ने से बचा सकते हैं।

नाखूनों को सड़ने से बचाने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

नाखूनों को सूखा रखें

नाखूनों के सड़ने की सबसे बड़ी वजह है इसका गीला रहना। इसकी वजह से नमी बढ़ती है जिससे नाखून जल्दी सड़ जाते हैं। ऐसे में अपने हाथों और पैरों को धोते समय या पानी के संपर्क में आने के बाद उन्हें अच्छी तरह से सुखाएं।

छोटे नाखून रखें

अपने नाखूनों को छोटा और साफ रखें। लंबे नाखूनों में गंदगी और नमी जमा होने का खतरा ज्यादा होता है, जिससे इन्फेक्शन हो सकता है।

सूती मोजे पहनें

सूती मोजे नमी को सोखते हैं और पैरों को सूखा रखने में मदद करते हैं। सिंथेटिक मोजे नमी को बढ़ाकर इंफेक्शन का कारण बन सकते हैं।

एंटी-फंगल पाउडर का इस्तेमाल करें

यदि आपके पैर बहुत पसीने वाले हैं, तो आप अपने जूतों और मोजे में एंटी-फंगल पाउडर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

साफ-सफाई का ध्यान रखें

अपने नाखूनों को नियमित रूप से साफ करें। वहीं आप नेल क्लिपर और फाइल जैसी चीजों को साफ रखें और उन्हें दूसरों के साथ शेयर न करें।

नंगे पांव चलने से बचें

सार्वजनिक स्थानों जैसे स्विमिंग पूल, जिम या कॉमन बाथरूम में नंगे पांव चलने से बचें, क्योंकि इन जगहों पर फंगल इन्फेक्शन आसानी से फैल सकता है।

Ritu raj
Ritu rajauthor

<p>ऋतु राज टाइम्स नाऊ नवभारत डिजिटल में लाइफस्टाइल डेस्क में बतौर चीफ कॉफी एडिटर कार्यरत हैं। उनकी हेल्थ और लाइफस्टाइल की खबरों पर अच्छी पकड़ है। यहां वो एक्सप्लेनर और लाइफस्टाइल की ट्रेंडिंग खबरों को लोगों के लिए परोसने का काम करते हैं। उनकी फूड, पैरेंटिंग, ब्यूटी पर अच्छी पकड़ है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल मीडिया से की। वो बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से ताल्लुक रखते हैं। ऋतु राज ने पिछले 6 सालों में एनडीटीवी, जनसत्ता जैसे बड़े संस्थानों में अलग अलग बीट्स पर काम किया है। हालांकि उनकी खास रूची न्यूज, लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट में रही है। ऋतु राज एक वॉयस ओवर आर्टिस्ट भी रहे हैं। उन्होंने एनडीटीवी में वॉयस ओवर आर्टिस्ट के तौर पर भी काम किया है। यहां उन्होंने लोकसभा चुनाव 2019 को भी कवर किया और खबरों को धार देना सीखा। साल 2021 में एनडीटीवी से इस्तीफा देने के बाद ऋतुराज ने जनसत्ता के साथ जुड़े और यहां वेब स्टोरीज पर अपनी रफ्तार बनाई और अलग अलग एंगल से खबरों को बनाना सीखा।</p>

और पढ़ें
End of Article