Who is Dr. Raj Kanodia: इन दिनों सोशल मीडिया में जाह्नवी कपूर एक शख्स के कारण चर्चा में हैं। इस शख्स ने इंस्टाग्राम पर एक कमेंट लाइक किया। कमेंट था- किंग ने जाह्नवी की राइनोप्लास्टी की। इसके बाद लोग ये चर्चा करने लगे कि क्या जाह्नवी कपूर ने अपनी नाक की सर्जरी करवाई है। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर एक शख्स के कमेंट लाइक करते ही ऐसी बात क्यों वायरल होने लगीं। आपको बता दें कि कमेंट लाइक करने वाले इस शख्स का नाम है डॉ. राज कनोडिया। आइए जानते हैं कौन हैं राज कनोडिया:
कौन हैं डॉ. राज कनोडिया?
डॉ. राज कनोडिया दुनिया के मशहूर के राइनोप्लास्टी सर्जन हैं। बता दें कि नाक की सर्जरी को राइनोप्लास्टी कहा जाता है। वह अमेरिका में पिछले करीब 40 सालों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। लॉस एंजिल्स में रहते हुए डॉ. राज कनोडिया ने 10 हजार से ज्यादा राइनोप्लास्टी सर्जरी की है। राज कनोडिया के क्लाइंट्स में क्लो कार्दशियन और ब्रिटनी स्पियर्स जैसी मशहूर शख्सियतों का नाम शामिल है। क्लो कार्दशियां तो अपने परफेक्ट नाक का पूरा क्रेडिट डॉ. राज कनोडिया को ही देती हैं।
King Of Hollywood Nose Job के नाम से मशहूर हैं राज कनोडिया
इंटरनेट पर मौजूद रिपोर्ट्स के मुताबिक डॉ. राज कनोडिया से बड़ी संख्या में हॉलीवुड और बॉलीवुड सेलेब्स ने सर्जरी करवाई है। हालांकि उनके नाम गुप्त हैं। क्लो कार्दशियां जैसे खुलकर नाक की सर्जरी करवाने की बात कबूल करने का माद्दा दूसरे स्टार्स नहीं दिखा पाए हैं। इस विश्व विख्यात राइनोप्लास्टी सर्जन द्वारा कमेंट लाइक करने के कारण ही इस बात ने जोर पकड़ लिया कि क्या जाह्नवी ने भी अपने नाक का सर्जरी करवाई है।

Dr Raj Kanodia
डॉ. राज कनोडिया को किंग ऑफ द हॉलीवुड नोज जॉब भी कहा जाता है। दुनियाभर की मीडिया में राज कनोडिया सुर्खियां बटोर चुके हैं। राज कनोडिया की खास बात ये है कि उनके द्वारा की गई राइनोप्लास्टी इतनी परफेक्ट होती है कि चेहरे पर निशान मात्र भी नजर नहीं आता। राज कनोडिया का मानना है कि हर इंसान का चेहरा में सुंदर होता है। विज्ञान की मदद से इंसान के चेहरे को उसके मुताबिक बनाया जा सकता है। बात किसी भी तरह की नाक को परफेक्ट बनाने की हो तो इस काम में उन्हें महारथ हासिल है। वह किसी भी तरह की नाक को ऐसा बना सकते हैं जिसकी तारीफ किये बिना कोई रह नहीं पाएगा।
डॉ. राज कनोडिया की फीस ( Raj Kanodia Fees)
पूरी दुनिया को अपनी सर्जरी का कमाल दिखा चुके डॉ. राज कनोडिया से इलाज करवाना हर किसी के बस की बात नहीं है। दरअसल डॉ. कनोडिया का अपॉइंटमेंट बड़ी मुश्किल से मिलता है। अपॉइंटमेंट मिलने के बाद कंसल्टेशन मात्र के लिए आपको 25 हजार रुपये देने होंगे। यह फीस सिर्फ डॉक्टर से मिलने की है। डॉ राज से राइनोप्लास्टी करवाने के लिए कम से कम 12 लाख रुपये खर्च करने होंगे।

Source: Instagram
अनंत अंबानी की शादी में शामिल हुए थे राज
12 जुलाई को अनंत अंबानी की शादी में शामिल होने के लिए डॉ. राज कनोडिया अमेरिका से आए थे। शादी से उन्होंने शाहरुख खान, राजकुमार राव, किम कार्दशियन और जाह्नवी कपूर जैसी कई हस्तियों संग अपनी फोटोज शेयर की थीं। लोग जानना चाह रहे थे कि आखिर ये शख्स है कौन।
