लाइफस्टाइल

इलेक्ट्रिक चूल्हे की क्या बढ़ रही है डिमांड, LPG की किल्लत में अगर आप भी खरीदें तो किन बातों का रखें ध्यान

Induction Cooktop Buying Guide: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच जब भारत में इलेक्ट्रिक इंडक्शन चूल्हे की डिमांड बढ़ती जा रही है। अगर आप भी अपने घर के लिए इसे खरीदने वाले हैं तो सबसे पहले इस आर्टिकल को पढ़ें। इस आर्टिकल में आपको इलेक्ट्रिक इंडक्शन स्टोव खरीदने से जुड़ी सारी जानकारी बताई गई है।

Image

इलेक्ट्रिक चूल्हा खरीदने से पहलें ये जरूर चेक! (pc: AI)

Induction Cooktop Buying Guide: दुनियाभर में बढ़ते तनाव के बीच भारत में एलपीजी सप्लाई को लेकर लोगों के बीच तरह तरह की बातें चल रही हैं। कई लोगों को डर है कि कहीं गैस की सप्लाई प्रभावित न हो जाए। इसी वजह से कुछ लोग एक के बाद एक सिलेंडर बुक करके घर में जमा करने लगे हैं। ऐसी जमाखोरी पर रोक लगाने के लिए सरकार ने दो सिलेंडर बुक करने के बीच का समय बढ़ा दिया है। इसके साथ ही सिलेंडर के दाम भी बढ़ाए गए हैं। ऐसे हालात में अब कई लोग पहले से ही कोई बैकअप ऑप्शन रखने की सोच रहे हैं। यही वजह है कि इंडक्शन चूल्हों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है। बिजली से चलने वाला यह चूल्हा गैस के मुकाबले सुविधाजनक और कई मामलों में किफायती भी माना जाता है। हालांकि बाजार में कई तरह के मॉडल मौजूद हैं। इसलिए खरीदने से पहले कुछ जरूरी पहलुओं को समझ लेना बेहतर है। जिससे बाद में किसी तरह की परेशानी न हो।

इंडक्शन चूल्हे पर कौन से बर्तन चलते हैं?

इंडक्शन चूल्हे की एक खास बात यह है कि इसमें हर तरह के बर्तन इस्तेमाल नहीं किए जा सकते। यह मैग्नेटिक बेस पर काम करता है। इसलिए स्टील या आयरन बेस वाले बर्तन ही सही तरीके से गर्म होते हैं। एल्यूमिनियम या साधारण बर्तन कई बार इंडक्शन पर काम नहीं करते। इसलिए नया इंडक्शन खरीदने से पहले अपने किचन के बर्तनों को चेक कर लेना समझदारी होती है। अगर वह इसमें इस्तेमाल नहीं हो पाएंगे तो इंडक्शन बेस वाले बर्तन अलग से खरीदने पड़ सकते हैं।

इलेक्ट्रिक चूल्हे खरीदते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए-

पावर- खाना तेजी से पकाने के लिए 1500-2000 वॉट वाला इंडक्शन चुनें। ज्यादा वाट का मतलब जल्दी खाना, लेकिन ये बिजली की खपत भी ज्यादा कर सकता है। इसलिए इलेक्ट्रिक चूल्हा खरीदते हुए पावर जरूर देखें।

सुरक्षा फीचर्स- हमेशाइंडक्शन के ऐसे मॉडल चुनें जिसमें ऑटो-स्लीप, ऑटो पावर कट और चाइल्ड लॉक जैसे फीचर्स हों। ये फीचर्स सुरक्षा के लिए बहुत जरूरी हैं। घर में बच्चे हों या बुजुर्ग, सेफ्टी को लेकर ज्यादा सोचना नहीं पड़ता है।

कुकिंग मोड- इंडक्शन चूल्हा खरीदने से पहले चेक कर लें कि ये अलग-अलग डिशेज के लिए जैसे प्री-सेट मेन्यू (उबालना, फ्राई, स्लो कुकिंग) इसमें है या नहीं। ये सबसे ज्यादा काम आता है और इसमें कई तरह की चीजें बन भी जाती हैं।

सफाई और रखरखाव- अबइंडक्शन पर सिर्फ खाना बनाना ही नहीं होता है, इसकी सफाई भी करनी होती है। हमेशा फ्लैट और स्मूद ग्लास-टॉप लें, इसकी सफाई आसान होती है। इसके अलावा, नियमित रूप से ब्लोअर पर जमी धूल-मिट्टी साफ करें।

ब्रांड और वारंटी- अच्छी क्वालिटी के लिए ब्रांडेड इंडक्शन ही खरीदें। हमेशा गारंटी और वारंटी चेक करें ताकि रिपेयर की जरूरत पड़ने पर जेब से ज्यादा खर्च न हो।

बजट और क्वालिटी- सस्ते के चक्कर में गलती से भी खराब क्वालिटी का इंडक्शन न लें। मान लिजिए अभी आपने ये ले भी लिया तो ये जल्दी खराब हो सकता है और आपका खर्च बढ़ सकता है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article