लाइफस्टाइल

Dopamine Decor क्या है? जानिए क्यों लोग रंग-बिरंगी चीजों से सजा रहे हैं अपना घर

होम डेकोर मार्केट में डोपामिन डेकोर नए तरह का ट्रेंड आया है। जिसमें चमकीले रंग, पसंदीदा चीजें और अनोखी सजावट मूड को बेहतर बनाने में मदद करती हैं। जानिए इस वायरल होम डेकोर ट्रेंड की खास बातें।

Image

Dopamine Decor

आजकल लोग घर सजाने के लिए सिर्फ महंगे फर्नीचर या महंगी डेकोरेशन आइटम्स पर ही ध्यान नहीं दे रहे हैं। अब एक नया ट्रेंड तेजी से पॉपुलर हो रहा है, जिसे डोपामिन डेकोर (Dopamine Decor) कहा जाता है। जिसके अनुसार घर को ऐसा होना चाहिए, जहां कदम रखते ही मन एकदम खुश हो जाए। इस ट्रेंड में बहुत ज्यादा एस्थेटिक्स पर नहीं बल्कि आपको अपनी पसंद पर फोकस करना होता है। उदाहरण के तौर पर अगर आपको चमकीले रंग, रंगीन कुशन, अलग-अलग डिजाइन या अतरंगी होम डेकोर आयटम्स खुशी देती हैं। तो उस प्रकार की चीजों से अपना घर सजाना आपका डोपामिन डेकोर है।

क्या होता है डोपामिन डेकोर?

डोपामिन डेकोर ऐसा होम डेकोरेशन स्टाइल है, जिसमें घर को उन रंगों और चीजों से सजाया जाता है जो आपको खुशी और सुकून का एहसास कराएं। इसका मकसद किसी ट्रेंड को फॉलो करना नहीं, बल्कि अपनी पसंद के अनुसार एक खुशहाल माहौल बनाना होता है।

चमकीले रंगों का होता है ज्यादा इस्तेमाल

इस ट्रेंड में पीला, नारंगी, गुलाबी, नीला, हरा जैसे चमकदार रंग खूब इस्तेमाल किए जाते हैं। जरूरी नहीं कि पूरा घर एक ही रंग का हो। अलग-अलग रंगों का मेल भी इस स्टाइल की खास पहचान है।

Dopamine Decor House

Dopamine Decor House

अपनी पसंद की चीजों को दें जगह

अगर आपको किताबें, पुराने कैमरे, रंगीन पेंटिंग, तस्वीरें, इंडोर प्लांट या हाथ से बनी सजावटी कोई भी चीजें पसंद हैं। तो आपका उनका इस्तेमाल करके अपना घर सजा सकते हैं। डोपामिन डेकोर में वही चीजें सबसे खास मानी जाती हैं, जिनसे आपका जुड़ाव हो।

मिक्स एंड मैच का ट्रेंड

इस डेकोर में हर चीज का एक जैसा होना जरूरी नहीं है। अलग-अलग डिजाइन वाले कुशन, रंगीन पर्दे, प्रिंटेड कालीन, अनोखे लैंप और अलग स्टाइल की कुर्सियां भी एक साथ अच्छी लग सकती हैं। सिर्फ ड्राइंग रूम ही नहीं, बल्कि बेडरूम, बालकनी, स्टडी टेबल या किचन के किसी छोटे कोने को भी अपनी पसंद के अनुसार सजाया जा सकता है।

डोपामिन डेकोर अपनाने के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं होती। पुराने फर्नीचर को नया रंग देना, रंगीन कुशन कवर बदलना, दीवार पर अपनी पसंद की तस्वीरें लगाना या पौधे रखना भी इस ट्रेंड का हिस्सा है। भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग ऐसा घर चाहते हैं जहां लौटकर उन्हें अच्छा महसूस हो। यही वजह है कि डोपामिन डेकोर तेजी से पॉपुलर हो रहा है।

Avni Bagrola
अवनी बागरोलाauthor

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और मॉडर्न लाइफस्टाइल से जुड़े कंटेंट पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें जेन Z और स्टाइल-सेवी ऑडियंस के बीच खास पहचान दिलाती है। अवनी की लेखन शैली सरल, ट्रेंडी और यूज़र-फ्रेंडली है, जो पाठकों को तेजी से बदलते फैशन व लाइफस्टाइल ट्रेंड्स को समझने में मदद करती है। अब तक 3000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुकी अवनी क्रिएटिव अप्रोच, अपडेटेड नॉलेज और रियल-टाइम ट्रेंड सेंस के लिए जानी जाती हैं।

और पढ़ें
End of Article