Walnut Oil Benefits: बदलते मौसम के साथ स्किन और बालों से जुड़ी समस्याएं होना आम बात है। लेकिन कई बार ये समस्या काफी लंबे समय से चली आ रही होती है। बालों से जुड़ी समस्याएं जैसे हेयर फॉल, डैंड्रफ और ऑयली स्कैल्प से छुटकारा पाना काफी मुश्किल होता है ठीक वैसे ही जैसे रिंकल्स की समस्या से पाना होता है। इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए लोग तमाम तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि हर बार मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। ऐसे में इन समस्याओं से छुटकारा दिलाने में अखरोट काफी फायदेमंद साबित होता है। अखरोट पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है। विटामिन, आयरन, कार्बोहाइड्रेट्स और मिनरल्स जैसे पोषक तत्वों से भरपूर अखरोट स्किन और बालों को कई फायदे पहुंचाता है। इसी कड़ी में आज हम आपको स्किन और बालों के लिए अखरोट के फायदे के बारे में बताने जा रहे हैं।
अखरोट के तेल के फायदे
झुर्रियों से दिलाए छुटकारा
नियमित रूप से अखरोट के तेल का इस्तेमाल करने से झुर्रियों की समस्या से छुटकारा मिल सकता है। ऐसे में रोजाना चेहरे पर 2 से 3 बूंद अखरोट का तेल लगाएं।
दाग-धब्बे करे दूर
एंटी ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर अखरोट का तेल चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने में सहायक साबित होता है। अखरोट में विटामिन बी और ई मौजूद होता है, जो ड्राय स्किन की समस्या को भी दूर करता है।
बालों की ग्रोथ में फायदेमंद
पोटैशियम से भरपूर अखरोट का तेल बालों की ग्रोथ में मददगार साबित होता है। इसके इस्तेमाल से हेयर फॉल की समस्या दूर होती है। अखरोट के तेल को एक से दो घंटे बालों में लगाकर रखें और फिर शैंपू कर लें।
डैंड्रफ से राहत
डैंड्रफ की समस्या से छुटकारा दिलाने में अखरोट का तेल काफी फायदेमंद साबित होता है। डैंड्रफ दूर करने के लिए अखरोट के तेल को नारियल तेल में मिलाकर स्कैल्प की मसाज करें।
