लाइफस्टाइल

Vivekananda Jayanti 2025 Wishes, Messages In Hindi: शक्ति जीवन है, निर्बलता मृत्यु.. स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर इन Top 10 मैसेज से दें शुभकामनाएं, देखें National Youth Day Wishes

Vivekananda Jayanti Wishes 2025 Message For Friends, Family and Colleagues: स्वामी विवेकानंद का जीवन हर युवा के लिए प्रेरणास्त्रोत है। आज यानी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती है, जिसे ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ के रूप में मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर आप अपने दोस्त-रिश्तेदारों को यहां दिए शानदार मैसेज से शुभकामना दे सकते हैं।

Image

swami vivekananda jayanti wishes 2025 in hindi

Vivekananda Jayanti Wishes 2025 Message, National Youth Day Hindi Wishes For Friends, Family and Colleagues: आज देशवासियों के लिए एक बड़ा दिन है। आज यानी 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ था। इस खास दिन को नेशनल यूथ डे यानी राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। स्वामी विवेकानंद के विचार आज भी युवाओं को सफलता के पथ पर आगे बढ़ने की सीख देते हैं। उनके विचारों पर चलने की शपथ लेते हुए कल स्कूल, कॉलेज और दफ्तरों में युवा नेशनल यूथ डे सेलिब्रेट करेंगे। इसके लिए कई जगहों पर सजावट भी की जा चुकी है। आप भी अगर इस दिन को खास बनाना चाहते हैं तो स्वामी विवेकानंद जयंती की अपनों को बधाई दे सकते हैं। यहां पर स्वामी विवेकानंद जयंती के टॉप 10 मैसेज और शुभकामना संदेश मौजूद हैं। यहां देखें-

Swami Vivekananda Jayanti Hindi Wishes 2025

1) अपना जीवन एक लक्ष्य पर निर्धारित करो,

अपने पूरे शरीर को उस एक लक्ष्य से भर दो,

और हर दूसरे विचार को अपनी जिन्दगी से निकाल दो,

यही सफलता की कुंजी है।

स्वामी विवेकानंद जयंती की शुभकामनाएं

2) शक्ति जीवन है, निर्बलता मृत्यु है,

विस्तार जीवन है, संकुचन मृत्यु है,

प्रेम जीवन है, द्वेष मृत्यु है।

स्वामी विवेकानंद जयंती की शुभकामनाएं

3) दीपों की तरह चमके आपकी आत्मा,

विचारों में झलके सच्चे सन्यासी की भावना।

स्वामी विवेकानंद जयंती की शुभकामनाएं

National Youth Day 2025 Messages In Hindi

4) स्वतंत्र होने का साहस करो,

जहां तक तुम्हारे विचार जाते हैं,

वहां तक जाने का साहस करो,

और उन्हें अपने जीवन में उतारने का साहस करो।

स्वामी विवेकानंद जयंती की शुभकामनाएं

5) युवाओं को हमेशा स्वतंत्रता के साथ-साथ,

जिम्मेदारी की भावना से सशक्त होना चाहिए।

स्वामी विवेकानंद जयंती की शुभकामनाएं

6) मन में हो विश्वास, अध्यात्म का साथ,

स्वामी विवेकानंद के संदेश से मिले सुबह का सवेरा।

स्वामी विवेकानंद जयंती की शुभकामनाएं

How To Wish On Swami Vivekananda Jayanti 2025

7) सच्ची सफलता और आनंद का सबसे बड़ा रहस्य है-

वह पुरुष या स्त्री जो बदले में कुछ नहीं मांगता,

पूर्ण रूप से नि:स्वार्थ व्यक्ति, सबसे सफल है।

स्वामी विवेकानंद जयंती की शुभकामनाएं

8) उठो, जागो, बदलो अपना दृष्टिकोण,

स्वामी जी के विचार से मिले नए सपनों का सृष्टिकोण।

स्वामी विवेकानंद जयंती की शुभकामनाएं

9) जमीन अच्छी है, खाद अच्छा है,

परंतु पानी अगर खारा है, तो फूल खिलते नहीं हैं।

भाव अच्छे हैं, कर्म भी अच्छे हैं,

मगर वाणी खराब है, तो संबंध कभी टिकते नहीं हैं।

स्वामी विवेकानंद जयंती की शुभकामनाएं

10) शक्ति से भरा है स्वामी जी का बचपन,

उनकी जयंती पर करें उनकी शिक्षाओं का समर्थन।

स्वामी विवेकानंद जयंती की शुभकामनाएं

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article