लाइफस्टाइल

सुहाग की चूड़ियां पहन वट सावित्री व्रत में लगेंगी एकदम सुंदर, देखें लेटेस्ट चूड़ी-कंगन सेट Bangles Design

वट सावित्री व्रत पर लुक को खास बनाने के लिए चूड़ियां जरूर पहने। अगर आप इस बार कुछ नया और एलिगेंट ट्राय करना चाहती हैं, तो ये लेटेस्ट चूड़ी-कंगन सेट डिजाइन आपके लुक में चार चांद लगा सकते हैं।

Image

Bangle design latest vat savitri vrat

वट सावित्री व्रत (Vat Savitri Vrat) सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं ट्रेडिशनल रूप में सजती संवरती हैं और पूजा करती हैं। अपने लुक को सुंदर बनाने के लिए महिलाएं खास तैयारियां करती हैं। साड़ी, बिंदी और सिंदूर के साथ हाथों में सजी चूड़ियां पूरे श्रृंगार को और आकर्षक बना देती हैं। यही वजह है कि वट सावित्री व्रत पर महिलाएं खास डिजाइन की चूड़ियां और कंगन (Bangles Design) पहनना पसंद करती हैं।

आजकल मार्केट में ट्रेडिशल से मॉडर्न दोनों ही डिजाइन की चूड़ियां बहुत ज्यादा ट्रेंड में है। सिर्फ लाल या हरी चूड़ियां ही नहीं, बल्कि स्टोन वर्क, कुंदन, मोती और गोल्ड फिनिश वाले कंगन सेट भी काफी ट्रेंड में हैं। अगर आप इस बार अपने लुक को थोड़ा अलग और स्टाइलिश बनाना चाहती हैं, तो कुछ लेटेस्ट डिजाइन आपके लिए परफेक्ट हो सकते हैं।

Latest Bangle Design Photo

कश्मीरी चूड़ियां

Kashmiri Bangles Design

Kashmiri Bangles Design

कश्मीरी चूड़ियां आजकल फैशन ट्रेंड में खूब पसंद की जा रही हैं। इनकी रंगीन डिजाइन, बारीक कारीगरी और ट्रेडिशनल टच हर एथनिक लुक को खास बना देता है। साड़ी, सूट या लहंगे के साथ ये चूड़ियां हाथों को रॉयल और बेहद एलिगेंट लुक देने का काम करती हैं।

कुंदन वर्क चूड़ी सेट

कुंदन डिजाइन वाली चूड़ियां एथनिक लुक के साथ बेहद रॉयल नजर आती हैं। लाल और गोल्डन रंग का कॉम्बिनेशन वट सावित्री व्रत के लिए शानदार माना जाता है। ये चूड़ियां सिल्क और बनारसी साड़ी के साथ बहुत खूबसूरत लगती हैं।

Glass Bangles Design

Glass Bangles Design

ग्लास और मेटल मिक्स चूड़ियां

अगर आप ट्रेडिशनल के साथ मॉडर्न टच चाहती हैं, तो ग्लास और मेटल मिक्स चूड़ियां ट्राय कर सकती हैं। पतली कांच की चूड़ियों के बीच में स्टाइलिश कंगन पहनने से हाथ बेहद खूबसूरत नजर आते हैं।

मीनाकारी डिजाइन चूड़ियां

मीनाकारी वर्क आजकल फिर से फैशन में लौट आया है। रंग-बिरंगे डिजाइन और बारीक कारीगरी वाली ये चूड़ियां हाथों को बेहद आकर्षक बनाती हैं। खासकर हरे, लाल और गुलाबी रंग की मीनाकारी चूड़ियां त्योहारों पर खूब पसंद की जाती हैं।

मोती वाले कंगन सेट

अगर आप हल्का लेकिन एलिगेंट लुक चाहती हैं, तो मोती वर्क वाले कंगन अच्छे विकल्प हो सकते हैं। पर्ल डिजाइन हाथों को क्लासी और सॉफ्ट लुक देते हैं। इन्हें ट्रेडिशनल और फ्यूजन दोनों आउटफिट्स के साथ आसानी से पहना जा सकता है।

वट सावित्री व्रत पर सही चूड़ी-कंगन सेट आपके पूरे लुक की खूबसूरती बढ़ा सकता है। अपने आउटफिट और पसंद के अनुसार डिजाइन चुनकर आप इस खास दिन पर पारंपरिक और स्टाइलिश दोनों अंदाज में नजर आ सकती हैं।

Avni Bagrola
अवनी बागरोला author

अवनी बागरोला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के लाइफस्टाइल सेक्शन में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। फैशन, ब्यूटी, ट्रेंड्स, पर्सनल स्टाइलिंग और आधुनिक... और देखें

End of Article