Vat Savitri Vrat Simple Mehandi Design 2026: भारतीय त्योहारों में मेहंदी सिर्फ सजावट नहीं, बल्कि शुभता और प्रेम का प्रतीक भी मानी जाती है। खासकर Vat Savitri व्रत के दौरान महिलाएं अपने श्रृंगार को लेकर बेहद एक्साइटेड रहती हैं। नई साड़ी, चूड़ियां, बिंदी और गहनों के साथ हाथों में रची खूबसूरत मेहंदी पूरे लुक को खास बना देती है। बदलते फैशन ट्रेंड के साथ अब Mehndi Designs भी काफी मॉडर्न और स्टाइलिश हो गए हैं।
यह भी पढ़ें - सपनों की राजकुमारी बनीं Alia Bhatt
आजकल महिलाएं सिर्फ पारंपरिक भारी मेहंदी ही नहीं, बल्कि हल्के और ट्रेंडी डिजाइन्स भी पसंद कर रही हैं। जो जल्दी लग जाएं और देखने में बेहद एलिगेंट लगें। अगर आप भी इस वट सावित्री व्रत पर अपने हाथों को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो कुछ लेटेस्ट मेहंदी ट्रेंड्स आपके लुक को और खास बना सकते हैं। देखें वट सावित्री व्रत लेटेस्ट, सिंपल, ईजी मेहंदी डिजाइन फोटो।
वट सावित्री व्रत सिंपल मेहंदी डिजाइन
बैक हैंड की ये वाली सिंपल मेहंदी डिजाइन इन दिनों सबसे ज्यादा पॉपुलर हो रही है। गर्ल्स हाथों में इस तरह की फ्लोरल पैटर्न वाली मेहंदी लगवाकर अपने लुक की शोभा बढ़ा सकती हैं। ये मेहंदी डिजाइन सिंपल और स्टाइलिश दोनों ही है।
इस तरह की ट्रेडिशनल पिचवाई मेहंदी डिजाइन इन दिनों बहुत ही ज्यादा ट्रेंड कर रही है। बोरिंग पुरानी स्टाइल की बेल-बूटी के बजाय आप भी वट सावित्री व्रत त्योहार पर ऐसी लेटेस्ट ट्रेंडी मेहंदी का डिजाइन लगवा सकती हैं।
अगर आपको सिंपल लेकिन एलिगेंट मेहंदी डिजाइन पसंद है, तो मंडला मेहंदी परफेक्ट विकल्प हो सकती है। हाथ के बीच में गोल डिजाइन बनाकर उसके आसपास बारीक पैटर्न तैयार किए जाते हैं। यह डिजाइन पारंपरिक पूजा लुक के साथ बेहद सुंदर दिखाई देती है।
ट्रेडिशनल राजस्थानी पैटर्न की कमल फूल और हाथी के डिजाइन वाली मेहंदी आज कल काफी ज्यादा पसंद की जा रही हैं। ऐसी वाली मेहंदी का डिजाइन आप आसानी से लगवा भी सकती हैं। और इसका लुक भी काफी ज्यादा अच्छा लगेगा।
वट सावित्री व्रत के लिए मेहंदी का ये वाला शिव नाम का डिजाइन बहुत ही अच्छा लगेगा। इसको बनाना भी सिंपल है और अगर आपको भरवा स्टाइल की मेहंदी पसंद है, तो ये लुक बढ़िया है।
ये वाली मेहंदी का डिजाइन तो इस व्रत के लिए एकदम ही परफेक्ट है। आपको जरूर ही अभी से वट सावित्री के लिए अपनी पसंद की मेहंदी के लेटेस्ट और सिंपल, ईजी डिजाइन्स अलग से सेव कर लेना चाहिए।

वट सावित्री मेहंदी डिजाइन
वट सावित्री व्रत पर सुहागिन महिलाएं मेहंदी लगाना शुभ मानती हैं। मेहंदी को प्रेम, सौभाग्य और अखंड सुहाग का प्रतीक माना जाता है। इस दिन महिलाएं हाथों में पारंपरिक और आकर्षक मेहंदी डिज़ाइन बनवाती हैं, जो उनकी सुंदरता बढ़ाने के साथ व्रत और पूजा के उत्साह को भी खास बनाती हैं।
