Valentine's Day Cake Designs 2026 (वेलेंटाइन डे केक डिजाइन): वेलेंटाइन डे प्यार और रिश्तों का त्योहार माना जाता है, जिसे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। इस साल भी वेलेंटाइन डे की तैयारियां चल रही हैं। अब कोई भी सेलिब्रेशन बिना केक कटिंग के पूरा होता ही नहीं है। वेलेंटाइन डे पर भी केक जरूर काटा जाता है। अगर आपको वेलेंटाइन डे के लिए केक खरीदना है तो सबसे पहले यहां से केक के सुंदर-सुंदर डिजाइन देख लें। ये डिजाइन आपकी मदद ही करेंगे और आप अपने लवर के लिए सबसे प्यारा केक खरीद पाएंगे। यहां केक के एक से बढ़कर एक डिजाइन मौजूद हैं, जो आपके सेलिब्रेशन में चार चांद लगाएंगे।
Cake Designs Of Valentine Day 2026-

Be My Valentine Cake Designs (pc: pinterest)
बी माय वेलेंटाइन केक को प्रपोजल केक भी कहते हैं। ये वेलेंटाइन डे के दिन अपने पार्टनर को प्रपोज करने के लिए खरीदा जाता है। अगर आपका भी प्रपोजल का इरादा है तो आप भी इसे खरीद सकते हैं। बस आपको इस केक पर बी माय वेलेंटाइल लिखवाना होगा। आप चाहें तो इसपर बो या दिल भी सजा सकते हैं।

heart shape cake design for valentines day 2026
दिल वाले केक की बात ही अलग है। ये डिजाइन वेलेंटाइन डे के लिए ही बना है। इसे आप अलग-अलग फ्लेवर में बनवा सकते हैं लेकिन इसका असली मजा रेड वेलवेट में ही आता है।

bow cake designs for valentine day 2026 (pc: pinterest)
अगर आपकी पार्टनर एस्थेटिक में मानती है तो आपको वेलेंटाइन के लिए ऐसा बो वाला केक खरीदना चाहिए। इस तरह के केक के दिखने में सिंपल लेकिन सुंदर लगते हैं। इस डिजाइन के केक में एक बड़ा सा बो होता है और एक खूबसूरत सा कैंडल होता है, जिस पर भी बो लगा होता है।

cute cake designs for valentine day 2026
अगर आप थोड़े ज्यादा रोमांटिक हैं तो ये दिल वाला केक आपके वेलेंटाइन को स्पेशल बनाने के लिए सबसे बेस्ट है। इस केक के टॉपर में रंग-बिरंगे दिल लगाए जाते हैं। दिल का साइज छोटा-बड़ा हो सकता है।
